Tokyo Olympics: रोइंग में अर्जुन जाट और अरविंद की जोड़ी 11वें स्थान पर रही

punjabkesari.in Thursday, Jul 29, 2021 - 11:02 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय नौकायन खिलाड़ी अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह तोक्यो ओलंपिक की लाइटवेट डबल स्कल्स स्पर्धा में 11वें स्थान पर रहे जो इस स्पर्धा में ओलंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारतीय जोड़ी ने 6 : 29 . 66 का समय निकालकर फाइनल बी में पांचवां स्थान हासिल किया जो पदक का दौर नहीं था। भारतीय जोड़ी कुल 11वें स्थान पर रही।

आयरलैंड ने स्वर्ण, जर्मनी ने रजत और इटली ने कांस्य पदक जीता। अर्जुन और अरविंद बुधवार को पदक दौड़ से बाहर हो गए थे जब वे अपने दूसरे सेमीफाइनल में छठे और आखिरी स्थान पर रहे।उन्होंने 6 : 24 . 41 का समय निकाला था। दोनों सेमीफाइनल से शीर्ष तीन टीमें पदक दौर में पहुंची थी। इसके बावजूद अर्जुन और अरविंद ने ओलंपिक की नौकायन स्पर्धा में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अर्जुन ने बोअर और अरविंद ने स्ट्रोकर की भूमिका निभाई। दोनों शनिवार को हीट में पांचवें स्थान पर रहे थे।

 

 

 


 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News