विराट कोहली का वैडिंग एनिवर्सरी पर बोला बल्ला, 29 गेंद में ठोके 70 रन, बनाए ढेरों रिकॉर्ड
punjabkesari.in Wednesday, Dec 11, 2019 - 10:19 PM (IST)

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में महज 29 गेंदों पर 70 रन बनाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पहले टी-20 में शानदार 94 रन बनाने वाले कोहली ने तीसरे टी-20 में भी वही आक्रमक रुख अपनाए रखा। कोहली जब क्रीज पर आए तब टीम इंडिया 12.2 ओवर में 138 रन बना चुकी थी। कोहली ने इसके बाद अगली 29 गेंदों पर तूफानी पारी खेल दी। मैच के दौरान कोहली ने और भी कई रिकॉर्ड बनाए। आइए जानें-
टी-20 : 10 ओवर के बाद बल्लेबाजी करते हुए बनाई गई फिफ्टी
युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड 2007
रोहित शर्मा बनाम इंग्लैंड 2012
विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया 2016
एमएस धोनी बनाम दक्षिण अफ्रीका 2018
विराट कोहली बनाम इंडीज 2019
विराट कोहली ने जब छक्के के साथ खत्म किया टी-20 मैच
बनाम मोइन अली, ओल्ड ट्रैफर्ड 2018
बनाम पैट कमिंस, बेंगलुरु 2019
बनाम शेल्डन कॉटरेल, मुंबई 2019
टी-20 : पहली बार लगी 3 फिफ्टी
रोहित शर्मा - 71
केएल राहुल - 91
विराट कोहली - 70*
टी-20 क्रिकेट में अग्रणी रन-गेटर्स
2633 - विराट कोहली (70)
2633 - रोहित शर्मा (96)
2436 - मार्टिन गुप्टिल (80)
2263 - शोएब मलिक (104)
टी-20 की एक पारी में विराट कोहली के लिए सर्वाधिक छक्के
7 बनाम वेस्टइंडीज, मुंबई 2019
6 बनाम वेस्टइंडीज, हैदराबाद 2019
6 बनाम ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु 2019
टी-20 में सबसे ज्यादा चौके
247 विराट कोहली
234 रोहित शर्मा
233 पॉल स्टर्लिंग
215 मार्टिन गुप्टिल
211 तिलकरत्ने दिलशान
बता दें कि विराट कोहली की आज (12 दिसंबर) दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी भी है।
In reality there is only love and nothing else. And when god blesses you with the person who makes you realise that everyday, you have just one feeling, gratitude❤️ pic.twitter.com/uVnCA66xa4
— Virat Kohli (@imVkohli) December 11, 2019
विराट ने दो साल पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ इटली में फेरे लिए थे।