IND vs AFG : क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगा भारत, पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित XI देखें

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2026 - 10:50 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज दोपहर चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा जिसमें टीम इंडिया सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी। मैच से पहले हर्षित राणा को टीम में जगह मिली है जो चोट से वापसी कर रहे हैं और उनके प्लेइंग XI में जगह बनाने पर नजर रहेगी। वहीं केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के प्रदर्शन पर ध्यान होगा। राहुल की वनडे टीम में जगह को लेकर कभी कोई संदेह नहीं रहा है, लेकिन जायसवाल शीर्ष क्रम में कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए अपनी जगह पक्की करने के लिए बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद नबी (बीमारी) और अजमतुल्लाह उमरजई (नेट्स में घायल) दूसरे मैच में नहीं खेल पाए थे और पूरी तरह से ठीक होने पर वापसी कर सकते हैं। 

पिच रिपोर्ट 

पिछले कुछ सालों में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच में काफी बदलाव आया है। पहले इसे स्पिनरों के लिए स्वर्ग माना जाता था, लेकिन अब यह बल्लेबाजों के लिए मददगार मैदान बन गया है। चेपॉक की पिच पर पिछले दो वनडे मैचों की तरह ही बल्लेबाजी के लिए अच्छे हालात रहने की उम्मीद है। पिच पर उछाल तो होगा।

मौसम 

अच्छी खबर यह है कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आसमान ज्यादातर साफ रहेगा और चेन्नई में भारत के कई अन्य हिस्सों की तुलना में मौसम के गर्म रहने की उम्मीद है। 

संभावित प्लेइंग XI 

भारत : रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

अफगानिस्तान : रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली/मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम सफी, बिलाल सामी/अज़मतुल्लाह उमरजई। 

कब और कहां देखें मैच 

दिन - 20 जून 2026
समय - दोपहर 1.30 बजे 
टॉस - दोपहर 1 बजे 
लाइव प्रसारण : स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर 
लाइव स्ट्रीम : जियो स्टार ऐप पर

इसके अलावा मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए आप पंजाब केसरी से भी जुड़ सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News