IND vs AUS: फिर गूंजेगा हिटमैन का बल्ला, जानिए रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड
punjabkesari.in Thursday, Oct 16, 2025 - 02:26 PM (IST)

पर्थ : स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) नए कप्तान शुभमन गिल और टीम सहित 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के लिए रोहित सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं। रोहित की शानदार बल्लेबाजी ODI सीरीज में भारत की जीत की उम्मीदों को और मजबूत करती है।
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI में अच्छा प्रदर्शन किया। रोहित के बड़े व्यक्तिगत स्कोर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक भी शामिल है। घरेलू मैदान हो या ऑस्ट्रेलिया में रोहित ने बड़ा स्कोर बनाकर दर्शकों को रोमांचित किया। रोहित शर्मा न केवल घरेलू परिस्थितियों में बल्कि विदेशी मैदानों पर भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के लिए हमेशा चुनौती बने रहते हैं।
रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड
मैच - 46
इनिंग्स - 46
रन : 2407 रन
औसत : 57.30
शतक : 8 शतक
अर्धशतक : 9
चौके : 194
छक्के : 88
उच्चतम स्कोर : 209
वनडे सीरीज का शेड्यूल
रविवार : 19 अक्टूबर - पहला वनडे, पर्थ
गुरुवार : 23 अक्टूबर - दूसरा वनडे, एडिलेड
शनिवार : 25 अक्टूबर - तीसरा वनडे, सिडनी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम
शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा।