IND vs ENG : अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों पर ठोका टी20आई शतक, भारत के लिए दूसरे सबसे तेज
punjabkesari.in Sunday, Feb 02, 2025 - 08:02 PM (IST)
खेल डैस्क : टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने वानखेड़े के मैदान पर आते ही शतक लगा दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में पहले खेलते हुए अभिषेक और सैमसन ने टीम को धुआंधार शुरूआत दी थी। सैमसन 16 रन बनाकर आऊट हुए तो अभिषेक ने एक छोर संभाला और जोरदार हिटिंग की। उन्होंने अपनी शतकीय पारी के दौरान 5 चौके और 10 छक्के लगाए। ऐसा कर वह भारत के लिए 37 गेंदों में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले प्लेयर बन गए। इस लिस्ट में पहले नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 35 गेंदों में श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ दिया था।
On The Charge ⚡️⚡️
— BCCI (@BCCI) February 2, 2025
Abhishek Sharma is on the move and brings up his fifty 👌
Live ▶️ https://t.co/B13UlBNLvn#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/RFfx4Gae4k
टी20 में सबसे तेज शतक
27 गेंद : साहिल चौहान - एस्टोनिया बनाम साइप्रस, 17 जून, 2024
33 गेंद : जान निकोल लॉफ्टी-ईटन - नामीबिया बनाम नेपाल, 27 फरवरी, 2024
33 गेंद : सिकंदर रजा - ज़िम्बाब्वे बनाम गाम्बिया, 23 अक्टूबर, 2024
34 गेंद : कुशल मल्ल - नेपाल बनाम मंगोलिया, 27 सितंबर, 2023
35 गेंद : डेविड मिलर - दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, 29 अक्टूबर, 2017
35 गेंद : रोहित शर्मा - भारत बनाम श्रीलंका, 22 दिसंबर, 2017
35 गेंद : सुदेश विक्रमसेकरा - चेक गणराज्य बनाम तुर्की, 30 अगस्त, 2019
37 गेंद : अभिषेक शर्मा - भारत बनाम इंग्लैंड, 2 फरवरी, 2025
39 गेंद : जॉनसन चार्ल्स - वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, 26 मार्च, 2023
39 गेंद : शिवकुमार पेरियालवार - रोमानिया बनाम तुर्की, अगस्त 2019
39 गेंद : जीशान कुकीखेल - हंगरी बनाम ऑस्ट्रिया, 5 जून 2022
Second T20I CENTURY for Abhishek Sharma! 💯
— BCCI (@BCCI) February 2, 2025
Wankhede has been entertained and HOW! 🤩#TeamIndia inching closer to 150 🔥
Live ▶️ https://t.co/B13UlBNdFP#INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/vY4rtG0CXb
पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन
अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले के दौरान ही 58 रन बनाए। यह टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले साल 2023 में त्रिवेन्द्रम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यशस्वी जयसवाल ने पावरप्ले में ही 53 रन बनाए थे।
भारत के लिए टी20 में सबसे तेज शतक
35 गेंद : रोहित शर्मा - श्रीलंका के खिलाफ, इंदौर, (22 दिसंबर 2017)
37 गेंद : अभिषेक शर्मा - भारत बनाम इंग्लैंड, 2 फरवरी, 2025
40 गेंद : संजू सैमसन - बांग्लादेश के खिलाफ, हैदराबाद (12 अक्टूबर, 2024)
41 गेंद : तिलक वर्मा - दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, जोहान्सबर्ग (15 नवंबर, 2024)
45 गेंद : सूर्यकुमार यादव - श्रीलंका के खिलाफ, राजकोट (7 जनवरी 2023)
46 गेंद : अभिषेक शर्मा - जिम्बाब्वे के खिलाफ, हरारे, (7 जुलाई, 2024)
46 गेंद : केएल राहुल - वेस्टइंडीज के खिलाफ, लॉडरहिल (27 अगस्त 2016)
What a knock from #AbhishekSharma! 🙌🏻💥
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 2, 2025
He’s just hit a brilliant century off just 37 balls.
📺 Start watching FREE on Disney+ Hotstar: https://t.co/ZbmCtFSvrx#INDvENGOnJioStar 👉 5th T20I LIVE NOW on Disney+ Hotstar & Star Sports! | #KhelAasmani pic.twitter.com/a9yhUUW6kC
भारत ने 6.3 ओवर (39 गेंद) में टी20 में सबसे तेज 100 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने पिछले अक्टूबर में ही हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ 7.1 ओवर में 100 रन बना लिए थे। बत दें कि भारत के नाम ही रैंकिंग देशों में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत : संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड : फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड