IND vs ENG : अभिषेक की पारी देख पिता गद्दगद्द, बोले- समर्थन करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद
punjabkesari.in Monday, Feb 03, 2025 - 05:21 PM (IST)
नई दिल्ली : वानखेड़े स्टेडियम में अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी देखकर उनके पिता और कोच राजकुमार शर्मा बेहद खुश नजर आए। टीम इंडिया ने उक्त मुकाबले में टी20 की अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की। राजकुमार ने बेटे की पारी टेलीविजन पर देखी जबकि बल्लेबाज की मां और बहन रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में उपस्थित थीं। अभिषेक ने 54 गेंदों पर 135 रन बनाए, जो पुरुषों की टी20ई में भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। उनसे पहले साल 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल ने 126* रन बनाए थे। 24 वर्षीय अभिषेक की 135 रन की पारी भी टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले साल 2013 में एरोन फिंच ने 156 रन बनाए थे।
राजकुमार ने कहा कि अभिषेक को लाइव बल्लेबाजी करते हुए देखने के लिए मेरी बेटी और पत्नी वहां (मुंबई में) थीं। मैंने इसे टीवी पर देखा। यह वास्तव में हमारे लिए गर्व का क्षण था। मैं अपनी खुशी व्यक्त नहीं कर सकता, उनका समर्थन करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। राजकुमार भी पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी हैं। बहरहाल, अभिषेक ने 228.57 की स्ट्राइक-रेट से 7 चौके और 13 छक्के लगाए, जिससे भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में 247/9 का स्कोर बनाया, जो पुरुषों की टी20ई में इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। टीम इंडिया ने मैच में 150 रन से जीत हासिल की।
𝘼 𝙏𝙊𝙉 𝙤𝙛 𝙇𝙤𝙫𝙚 ft. Abhishek Sharma 🫶
— BCCI (@BCCI) February 3, 2025
He is an explosive batter with a heart-full celebration ❤️
WATCH 🎥 🔽 #TeamIndia | #INDvENG | @IamAbhiSharma4 | @IDFCFIRSTBankhttps://t.co/qTX7ia6YkS
यही नहीं, अभिषेक द्वारा अपनी पारी के दौरान 13 छक्के लगाए गए जोकि पुरुषों की टी20ई में एक पारी में भारत के लिए सबसे अधिक हैं। रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 10 छक्के लगाए थे जबकि संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने साल 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी ऐसा किया था। अभिषेक रोहित शर्मा के सबसे तेज भारतीय टी-20 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए। अभिषेक ने अपना शतक पूरा करने के लिए 37 गेंदें लीं, जबकि रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 35 गेंदें लीं। थीं। अभिषेक द्वारा बनाया गया 37 गेंदों का शतक पुरुषों की टी20ई में आठवां सबसे तेज शतक है।