IND vs ENG : रोहित शर्मा की फ्लॉप फार्म जारी, सिर्फ 2 रन बनाए, फैंस ने किया ट्रोल
punjabkesari.in Thursday, Feb 06, 2025 - 06:52 PM (IST)
खेल डैस्क : नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत के कप्तान रोहित शर्मा की खराब फॉर्म जारी रही। वह पहले वनडे में मात्र 2 रन पर आउट हो गए जिससे टीम का स्कोर 19/2 हो गया। रोहित जो सिर्फ 7 गेंदें ही खेल पाए, साकिब महमूद की गेंद पर फ्लिक शॉट खेलने में जल्दी कर गए। गेंद उनके बल्ले के किनारे पर लगे जिससे वह ऊपर उछल गई। मिड-ऑन पर लियाम लिविंगस्टोन ने इसे आसानी से लपक लिया। इस आऊट से रोहित की समस्याएं बढ़ गई हैं। वह सभी प्रारूपों में अपनी पिछली 15 पारियों में केवल 164 रन ही बना पाए हैं।
Captain Rohit Sharma :-
— Samir (@samirdemon99) February 6, 2025
- Can't Bat
- Can't Bowl
- Can't Run
- Can't Field
- Can't Captain
- Can't Remain Fit
Just Playing on Captaincy Quota.#RohitSharma #INDvENG #RohitSharma𓃵 #indvseng https://t.co/7PYT7KnFqc pic.twitter.com/eOIBLazlG8
Rohit Sharma बस 98 रन से शतक बनाने से चूके 😳 #INDvENG #RohitSharma𓃵 pic.twitter.com/jImH1du6uA
— Jyoti Yadav (@JyotiDeled) February 6, 2025
Rohit sharma please retire #INDvENG #RohitSharma pic.twitter.com/bodshpuOAb
— Atool🧰 (@abee_hattt) February 6, 2025
With this kind of form, bro is going to lead us in the Champions Trophy 🥲#RohitSharma pic.twitter.com/rNVGp4PSGz
— 𝗦𝗶𝗷𝗼 𝗝𝗼𝘀𝗲𝗽𝗵 (@sijo_jsp) February 6, 2025
Rohit Sharma
— MANIKANDAN (@ManiGoat39) February 6, 2025
PR Activities his performance #INDvENG#RohitSharma
pic.twitter.com/ZOqADl0xGK https://t.co/FI0qoZ7ADf
बता दें कि बीते दिन इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे की पूर्व संध्या पर प्रेस वार्ता के दौरन भी अपने भविष्य को लेकर पूछे गए सवालों से रोहित खुश नहीं दिखे थे। जब उनसे पिछले कई महीनों में रनों की कमी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह कैसा प्रश्न है? यह एक अलग प्रारूप है, एक अलग समय है। हमेशा की तरह, क्रिकेटर होने के नाते हम जानते हैं कि उतार-चढ़ाव आएंगे और मैंने अपने करियर में बहुत कुछ झेला है, इसलिए यह मेरे लिए कोई नई बात नहीं है। हम जानते हैं कि हर दिन एक ताजा दिन है, हर श्रृंखला एक ताजा श्रृंखला है। मैं चुनौती का इंतजार कर रहा हूं, यह नहीं देख रहा हूं कि अतीत में क्या हुआ है। जाहिर तौर पर आप ऐसा नहीं करते, इसलिए जाहिर तौर पर मेरे लिए भी बहुत पीछे मुड़कर देखने का कोई कारण नहीं है।