IND vs NZ : रोहित शर्मा नहीं तोड़ पाए शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड, दूसरे वनडे में कम स्कोर पर आउट
punjabkesari.in Wednesday, Jan 14, 2026 - 03:02 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। रोहित को 2 छक्कों की जरूरत थी जिससे वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्सर लगाने वाले खिलाड़ी बन जाते। लेकिन वह चूक गए। रोहित ने 24 रन की छोटी पारी खेली जिसमें 4 चौके शामिल थे। वह 13वें ओवर में क्रिस्टियन क्लार्क की गेंद पर विल यंग को कैच दे बैठे जिससे इंतजार और भी लम्बा हो गया।
शाहिद अफरीदी के नाम वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 1996 से 2015 के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ 38 मैच की 35 पारियों में अफरीदी ने 50 छक्के लगाए थे। रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 छक्के लगाए हैं। हालांकि अफरीदी के मुकाबले रोहित ने कीवी टीम के खिलाफ 32 मैचों में 30 बार बैटिंग कर की है। राजकोट में यह रिकॉर्ड नहीं टूटा जिससे इंतजार और बढ़ गया है।
गौर हो कि इससे पहले रोहित ने अफरीदी के नाम लंबे समय से वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले वनडे सीरीज के दौरान रोहित ने यह कमाल किया था। अफरीदी के नाम 398 मैचों में 351 छक्के थे जबकि रोहित ने 281 मैचों में 357 छक्के लगाए हैं। रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में भी सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के
शाहिद अफरीदी : 50 छक्के
रोहित शर्मा : 49 छक्के
क्रिस गेल : 45 छक्के
सनथ जयसूर्या : 41 छक्के
जोस बटलर : 29 छक्के

