IND vs ENG, 1st T20I: जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, मौसम-पिच रिपोर्ट और मैच की पूरी जानकारी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 10:31 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज बुधवार, 1 जुलाई से होगा। डरहम के रिवरसाइड ग्राउंड में खेले जाने वाले पहले मुकाबले में दोनों टीमें नए कप्तानों के साथ नई शुरुआत करेंगी। भारत की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी, जबकि इंग्लैंड की अगुआई हैरी ब्रूक करेंगे। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज हार के बाद भारतीय टीम वापसी की कोशिश करेगी, वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद इंग्लैंड भी जीत के साथ नई शुरुआत करना चाहेगा।

श्रेयस अय्यर के लिए बड़ी परीक्षा

श्रेयस अय्यर के लिए यह सीरीज कप्तान के तौर पर बड़ी चुनौती होगी। आयरलैंड के खिलाफ अपनी पहली टी20 सीरीज गंवाने के बाद वह इंग्लैंड में जीत के साथ वापसी करना चाहेंगे। बल्लेबाजी के साथ-साथ उनकी कप्तानी पर भी सभी की नजरें रहेंगी।

IND vs ENG T20I हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कुल मैच: 30
भारत जीता: 18
इंग्लैंड जीता: 12

इंग्लैंड में

कुल मैच: 9
इंग्लैंड जीता: 5
भारत जीता: 4

पिच रिपोर्ट

डरहम के रिवरसाइड ग्राउंड की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। नई गेंद से स्विंग और सीम मूवमेंट मिलने की पूरी संभावना है, जिससे शुरुआती ओवर बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेंगे। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी अपेक्षाकृत आसान होती जाएगी। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 168-170 रन के आसपास है, जबकि दूसरी पारी का औसत लगभग 160 रन रहता है। ऐसे में 170 रन के आसपास का स्कोर प्रतिस्पर्धी माना जा सकता है।

मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बारिश की संभावना करीब 60 प्रतिशत से अधिक है। तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। यदि बारिश ने ज्यादा खलल नहीं डाला तो पूरे 20-20 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है।

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर बना सस्पेंस

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू को लेकर लगातार चर्चा हो रही है, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग इलेवन का खुलासा करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि टीम संयोजन को सार्वजनिक करना सही नहीं होगा, हालांकि उन्होंने वैभव को बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी बताया और भरोसा जताया कि मौका मिलने पर वह शानदार प्रदर्शन करेंगे।

इंग्लैंड प्लेइंग 11: फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।

संभावित प्लेइंग 11 भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा। 

मैच की जानकारी

मैच: भारत बनाम इंग्लैंड, पहला टी20
तारीख: 1 जुलाई 2026, रात 10:00 बजे (भारतीय समय)
स्थान: रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट, डरहम, इंग्लैंड.


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News