IND vs ENG: लॉर्ड्स में तीसरा वनडे आज, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, मौसम-पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11
punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2026 - 10:47 AM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज (19 जुलाई) क्रिकेट के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाएगा। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है, ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी, जबकि हैरी ब्रूक की अगुआई में इंग्लैंड घरेलू सरज़मीं पर ट्रॉफी बचाने की कोशिश करेगा।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 113 वनडे मुकाबले खेले गए हैं।
भारत: 63 जीत
इंग्लैंड: 45 जीत
बेनतीजा: 3
टाई: 2
लॉर्ड्स पिच रिपोर्ट
लॉर्ड्स की पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग, सीम मूवमेंट और अतिरिक्त उछाल मिलने की उम्मीद है। शुरुआती ओवर बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, जबकि गेंद पुरानी होने के बाद रन बनाना अपेक्षाकृत आसान रहेगा। ऐसे में जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर मैच में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
लंदन मौसम रिपोर्ट
लॉर्ड्स में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है।
तापमान: 21 से 23 डिग्री सेल्सियस
हवा की रफ्तार: 13-15 किमी/घंटा
बारिश की संभावना: नहीं
हल्के बादल और हवा तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मदद कर सकते हैं, लेकिन पूरे 100 ओवर का मुकाबला होने की उम्मीद है।
मैच कब और कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे रविवार, 19 जुलाई को लॉर्ड्स, लंदन में खेला जाएगा।
टॉस: दोपहर 3:00 बजे (IST)
मैच शुरू: दोपहर 3:30 बजे (IST)
भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर होगा। लाइव स्ट्रीमिंग: JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
संभावित प्लेइंग 11
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्ष दुबे, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह।
नोट: वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह हर्ष दुबे को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
इंग्लैंड: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ब्रायडन कार्स।

