IND vs NZ, T20 WC Final : कब, कहां और कैसे देखें लाइव महामुकाबला, जानिए टीवी और लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 11:34 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

इतिहास रचने के करीब टीम इंडिया

डिफेंडिंग चैंपियन भारत के पास इस बार इतिहास बनाने का मौका है। अभी तक किसी भी टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब सफलतापूर्वक डिफेंड नहीं किया है। इसके अलावा भारत के पास तीसरी बार ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनने का भी मौका होगा।

शानदार फॉर्म में संजू सैमसन

टीम इंडिया के लिए इस टूर्नामेंट में संजू सैमसन शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के नए खिलाड़ी सैमसन ने लगातार दो अहम मुकाबलों में दमदार बल्लेबाजी की।

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में नाबाद 97 रन
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन

इन पारियों की बदौलत भारत ने क्वार्टरफाइनल जैसे अहम मुकाबले और सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाई।

न्यूजीलैंड से होगी कड़ी चुनौती

फाइनल में भारत के सामने मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम की चुनौती होगी। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक तीन मुकाबले खेले गए हैं और इन सभी में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। ब्लैककैप्स की टीम दूसरी बार फाइनल खेल रही है और 2021 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद इस बार खिताब जीतने की कोशिश करेगी।

कब खेला जाएगा फाइनल मैच और प्री-शो

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार, 8 मार्च को खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा।

फाइनल मुकाबले से पहले शाम 5:30 बजे से प्री-शो आयोजित किया जाएगा। इसमें मशहूर लैटिन सिंगर रिकी मार्टिन के साथ भारतीय कलाकार सुखबीर और फाल्गुनी पाठक प्रस्तुति देंगे।

टीवी और लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar की वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News