IND vs SA : भारतीय टीम को हराने के बाद एडेन मार्करम का बड़ा बयान, अहंकार छोड़कर टीम के लिए खेलना अहम

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 10:19 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : ICC T20 World Cup के सुपर-8 मुकाबले में South Africa ने भारत को 76 रन से हराकर बड़ा संदेश दे दिया। मैच के बाद कप्तान Aiden Markram ने साफ कहा कि टीम ने “अहंकार छोड़कर” हालात के मुताबिक खेलना सीखा, और यही जीत की असली वजह बनी।

76 रन से करारी शिकस्त, 111 पर सिमटी टीम इंडिया

188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। चुनौतीपूर्ण पिच पर टॉप और मिडिल ऑर्डर पूरी तरह लड़खड़ा गया। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ग्रुप-1 में मजबूत स्थिति में पहुंच गया, जबकि भारत के लिए आगे की राह बेहद कठिन हो गई है।

गेंदबाजों ने बदला मैच का रुख

साउथ अफ्रीका की जीत में गेंदबाजों की बड़ी भूमिका रही। Marco Jansen, Keshav Maharaj और Corbin Bosch ने काली मिट्टी की पिच का बेहतरीन इस्तेमाल किया।

भारत की ओर से Jasprit Bumrah ने तीन विकेट लेकर शुरुआती झटका दिया था, लेकिन बाकी गेंदबाज उस दबाव को बनाए नहीं रख सके।

मिलर-ब्रेविस की साझेदारी ने संभाला मोर्चा

शुरुआती झटकों के बाद David Miller और Dewald Brevis ने शानदार साझेदारी कर पारी को संभाला। अंत में Tristan Stubbs की तेज पारी ने स्कोर 187/7 तक पहुंचा दिया, जो अंततः निर्णायक साबित हुआ।

“Drop the ego” – मार्करम का जीत का मंत्र

मैच के बाद मार्करम ने कहा कि पिच सामान्य से अलग थी, इसलिए खिलाड़ियों ने जल्दी हालात को समझा और उसी के अनुसार रणनीति बदली।

उन्होंने कहा: 'हमें खाली जगह तलाशनी थी, तेजी से रन लेने थे और अहंकार छोड़कर टीम के लिए खेलना था। अंत के ओवरों में जितना संभव हो सके उतना रन बटोरना अहम था।' मार्करम ने यह भी कहा कि टीम गलतियों से घबराती नहीं है और परिस्थितियों के अनुसार गेंदबाजी संयोजन बदलना उनकी ताकत है।

आगे का कार्यक्रम

26 फरवरी: साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज
1 मार्च: साउथ अफ्रीका vs जिम्बाब्वे

वहीं भारत 26 फरवरी को जिम्बाब्वे और 1 मार्च को वेस्टइंडीज से भिड़ेगा। भारतीय टीम के लिए अब हर मुकाबला करो या मरो जैसा हो गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News