IND vs ZIM : यशस्वी जायसवाल ने पहली ही गेंद पर खींचे 13 रन, बना यूनीक रिकॉर्ड

punjabkesari.in Sunday, Jul 14, 2024 - 07:14 PM (IST)

खेल डैस्क : हरारे के मैदान पर पांचवें टी20 मुकाबले के दौरान भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल भले ही पहली ओवर में आऊट हो गए लेकिन इससे पहले वह एक गेंद पर टीम के लिए 13 रन जोड़कर यूनीक रिकॉर्ड बना गए। चौथे टी20 मुकाबले में 93 रन बनाकर टीम इंडिया को 10 विकेट से जीत दिलाने वाले जयसवाल ने आते ही पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। तब जिमबाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा गेंदबाजी कर रहे थे। रजा की यह गेंद नो बॉल रही। इससे भारत का स्कोर बिना कोई गेंद 7 रन हो गया। रजा ने अगली जो लीगल डिलिवरी फेंकी, उसपर जयसवाल ने एक बार फिर से सामने छक्का मार दिया। इस तरह भारतीय टीम को सिर्फ एक लीगल गेंद पर 13 रन मिल गए।

 

 

सिकंदर रजा का ही शिकार हुए जयसवाल
जयसवाल ने ने पहली दो गेंदों पर छक्के लगाकर अपने इरादे दिखा दिए थे। पिछले मुकाबले में शतक से चूकने की तड़प उनके आंखों में देखी। उन्होंने रजा द्वारा फेंके गए ओवर की प्रत्येक गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। हालांकि इसका खामियाजा उन्हें अपनी विकेट गंवाकर चुकाना पड़ा। रजा की चौथी गेंद को जयसवाल समझ नहीं पाए और लाइन चूकने के कारण बोल्ड हो गए। जयसवाल ने 5 गेंदों पर 12 रन बनाए। 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत :
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), रियान पराग, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, मुकेश कुमार 
जिम्बाब्वे : वेस्ली मधेवेरे, तदिवनाशे मारुमानी, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनथन कैंपबेल, फ़राज़ अकरम, क्लाइव मडांडे (विकेट कीपर), ब्रैंडन मावुता, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News