भारत ने FIH Pro League के दूसरे चरण के मैच में पेनल्टी शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया को हराया
punjabkesari.in Wednesday, Mar 15, 2023 - 11:52 PM (IST)

राउरकेला : भारतीय हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग के दूसरे चरण के मैच में बुधवार को पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर तीन दिन में दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी। नियमित समय के दौरान दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर थी। अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने शूटआउट में शानदार प्रदर्शन किया, जिसे भारत ने 4-3 से अपने नाम किया। बिरसा मुंडा स्टेडियम में लगातार चौथी जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
What a game it was! India's impressive and unbeaten performance at Birsa Munda Hockey Stadium has earned them the top spot on the #FIHProLeague table! 🏆@sports_odisha@TheHockeyIndia
— Dilip Kumar Tirkey (@DilipTirkey) March 15, 2023
#FIHProLeague pic.twitter.com/8hDOCH3T0p
भारत के लिए विवेक सागर प्रसाद (दूसरे मिनट) और सुखजीत सिंह (47वें) ने निर्धारित समय में गोल किए, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एफ्राम्स (37वें और 52वें मिनट) ने दोनों गोल दागे। शूटआउट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत और दिलप्रीत सिंह ने गोल किए जिससे भारत ने अपने घरेलू अभियान का शानदार तरीके से अंत किया। भारत ने विश्व चैंपियन जर्मनी को 3-2 और 6-3 से हराया था, जबकि रविवार को पहले चरण के मैच में चौथे नंबर के ऑस्ट्रेलिया को 5-4 से हराया था। भारत ने शानदार शुरुआत की और दूसरे मिनट में पेनल्टी कार्नर हासिल किया।
— Hockey India (@TheHockeyIndia) March 15, 2023
कप्तान हरमनप्रीत की शक्तिशाली ड्रैग-फ्लिक को ऑस्ट्रेलिया के कीपर जोहान डस्र्ट ने पैड से दूर कर दिया। लेकिन रिबाउंड पर विवेक सागर प्रसाद ने शानदार तरीके से गोल कर दिया। विवेक भारत के लिए अपना 100वां मैच खेल रहे थे। गोल रहित दूसरे क्वार्टर के बाद, ऑस्ट्रेलिया ने आखिरकार 37वें मिनट में एक सफलता हासिल की जब नाथन एफ्राम्स ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला। मैच के 47वें मिनट में सुखजीत ने मैदानी गोल कर भारत को फिर से बढ़त दिला दी।
भारतीय डिफेंडर द्वारा 52वें मिनट में अनजाने में किए गए फाउल ने ऑस्ट्रेलिया को एक महत्वपूर्ण पेनल्टी कार्नर दिया, जिसे उन्होंने चतुराई से गोल में बदल दिया। नियमित समय के अंत में स्कोर 2-2 से बराबर होने के साथ शूटआउट में अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने एक बार फिर साबित किया कि उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपरों में क्यों गिना जाता है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
सड़क से रहड़ी हटाने की कहने पर पुलिस अधिकारी को खानी पड़ी गालियां, युवती ने झूठे केस में फंसाने की धमकी

Recommended News

Nirjala Ekadashi: आज इस तरह की गई पूजा दिलाएगी जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति, पढ़ें कथा

Nirjala Ekadashi: आज प्राप्त होगा साल भर की एकादशियों का पुण्य, पढ़ें पूरी जानकारी

Etawah News: जब पानी के बीचों-बीच फंसी रोजवेज बस में सवार यात्रियों की जान.....

Nawada News: ट्रैक्टर और कंटेनर की टक्कर में दो लोगों दर्दनाक मौत, कई अन्य घायल