भारत के ओम प्रकाश चौहान संयुक्त दूसरे स्थान पर

punjabkesari.in Saturday, Mar 25, 2023 - 06:23 PM (IST)

बेंगलुरू: भारत के गोल्फर ओम प्रकाश चौहान ने शनिवार को यहां तीसरे दौर में छह अंडर 66 का कार्ड खेला जिससे वह 13 अंडर 203 के कुल स्कोर के साथ तीन लाख डॉलर इनामी डंकन टेलर ब्लैक बुल गोल्फ चैलेंज में संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंच गए। चौहान ने अपने इस प्रदर्शन से 11 पायदान की छलांग लगाई। इटली के लोरेंजो स्केलिस ने तीसरे दिन सात अंडर 65 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया।

इससे उन्होंने 15 अंडर 201 के कुल स्कोर के साथ दो शॉट की बढ़त हासिल की। चौहान स्पेन के विक्टर पास्टर (67), इंग्लैंड के एशले चेस्टर (68) और स्वीडन के रिकार्ड कार्लबर्ग (69) के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। अमन राज (71) शीर्ष 10 में शामिल दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। वह 10 अंडर 206 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त नौवें स्थान पर हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ramandeep Singh

Related News

Recommended News