भारत ने आठवीं बार जीती सैफ चैम्पियनशिप, छेत्री ने की मेस्सी के 80 गोलों की बराबरी

punjabkesari.in Sunday, Oct 17, 2021 - 12:08 AM (IST)

मालेः भारतीय फुटबॉल टीम ने नेपाल को 3 . 0 से हराकर आठवीं बार सैफ चैम्पियनशिप खिताब जीत लिया जबकि कप्तान सुनील छेत्री ने 49वें मिनट में गोल करके लियोनेल मेस्सी के 80 अंतरराष्ट्रीय गोलों की बराबरी कर ली। भारत के लिए दूसरे हाफ में छेत्री, सुरेश सिंह और सहल अब्दुल समाद ने गोल किए। सुरेश ने 50वें और समाद ने 90वें मिनट में गोल दागे। 
PunjabKesari
पहले हाफ में भारत ने गेंद पर नियंत्रण के मामले में बाजी मारी लेकिन गोल नहीं हो सका। छेत्री ने दूसरे हाफ के कुछ मिनटों के भीतर ही गोल करके भारत को बढत दिलाई। इसके एक मिनट बाद ही सुरेश ने भारत की बढत दुगुनी कर दी। मुख्य कोच इगोर स्टिमक के साथ भारत का यह पहला खिताब है। वह जिरि पेसेक (1993) और स्टीफन कोंस्टेंटाइन (2015) के बाद तीसरे विदेशी कोच हो गए जिनके मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने यह खिताब जीता। 
PunjabKesari
छेत्री ने दाहिने फ्लैंक से प्रीतम कोटाल से मिली गेंद पर गोल करके भारत को बढत दिलाई। इसके एक मिनट बाद भारतीयों ने फिर आक्रमण बोलकर नेपाल के डिफेंस को तहस नहस कर दिया। सुरेश ने यह गोल दागा। मनवीर सिंह भी 52वें मिनट में गोल करने के करीब पहुंचे लेकिन बायें पैर से उनका शॉट नेपाली गोलकीपर ने रोक दिया। भारत के लिये तीसरा गोल 90वें मिनट में समाद ने किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News