भारतीय मूल के अभिमन्यु मिश्रा बने दुनिया के सबसे कम उम्र के शतरंज ग्रांड मास्टर
punjabkesari.in Thursday, Jul 01, 2021 - 03:21 PM (IST)

बुडापेस्ट ,हंगरी ( निकलेश जैन ) भारतीय मूल के यूएसए के खिलाड़ी अभिमन्यु मिश्रा शतरंज इतिहास के सबसे कम उम्र के ग्रांड मास्टर बन गए है । उन्होने 12 वर्ष चार माह और 25 दिन की आयु मे यह कारनामा कर दिखाया है और 19 साल से कायम रूस के ग्रांड मास्टर सेरगी कार्याकिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है ।
न्यू जर्सी अमेरिका के रहने वाले अभिमन्यु के माता पिता भारत से अमेरिका चले गए थे और वही कार्यरत है । उन्होने कल वेजरकेबजो इंटरनेशनल शतरंज के नौवे राउंड मे भारत के युवा ग्रांड मास्टर लियॉन मेन्दोंसा को पराजित करते हुए ग्रांड मास्टर बनने के लिए जरूरी तीसरा और अंतिम ग्रांड मास्टर नार्म हासिल कर लिया , इससे पहले वो आवश्यक 2500 एलो रेटिंग अंक पहले ही हासिल कर चुके थे । अभिमन्यु को भारतीय ग्रांड मास्टर पी मघेश चंद्रन और अरुण प्रसाद प्रशिक्षण दे रहे है । विश्व शतरंज संघ नें अभिमन्यु को बधाई देते हुए उनके बेहतर भविष्य की शुभकामनाए दी है ।
Congratulations to 12-year-old Abhimanyu Mishra for setting the new world record! @ChessMishra becomes the youngest grandmaster in history, earning his final norm at the tender age of 12 years, 4 months and 25 days.https://t.co/gZ8AfFEchy
— International Chess Federation (@FIDE_chess) June 30, 2021
📷: Mishra in 2019, by D. Llada pic.twitter.com/WJ3eEyZq91
देखे और जानकारी के लिए यह विडियो - हिन्दी चेसबेस इंडिया के सौजन्य से
दुनिया के 10 सबसे कम उम्र के ग्रांड मास्टर
Player | Country | Age | Birth year |
---|---|---|---|
Abhimanyu Mishra | ![]() |
12 years, 4 months, 25 days | 2009 |
Sergey Karjakin | ![]() |
12 years, 7 months, 0 days | 1990 |
Gukesh D | ![]() |
12 years, 7 months, 17 days | 2006 |
Javokhir Sindarov | ![]() |
12 years, 10 months, 5 days | 2005 |
Praggnanandhaa Rameshbabu | ![]() |
12 years, 10 months, 13 days | 2005 |
Nodirbek Abdusattorov | ![]() |
13 years, 1 month, 11 days | 2004 |
Parimarjan Negi | ![]() |
13 years, 4 months, 22 days | 1993 |
Magnus Carlsen | ![]() |
13 years, 4 months, 27 days | 1990 |
Wei Yi | ![]() |
13 years, 8 months, 23 days[10] | 1999 |
Raunak Sadhwani | ![]() |
13 years, 9 months, 28 days[11] | 2005 |