भारतीय जूनियर टीम ने न्यूजीलैंड को 8-2 से पीटा

punjabkesari.in Sunday, Oct 13, 2019 - 07:28 PM (IST)

जोहोर बाहरु : गत उपविजेता भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने नौंवें सुलतान जोहोर कप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए रविवार को मेजबान न्यूजीलैंड को 8-2 से पीट दिया। भारत ने अपने पहले मैच में मलेशिया को 4-2 से हराया था और अब उसने न्यूजीलैंड को 8-2 के बड़े अंतर से हरा दिया। भारत की जीत में संजय ने दो गोल दागे जबकि छह अन्य खिलाड़ियों ने एक-एक गोल किया।

भारत की लगातार दूसरी जीत में संजय (17, 22), दिलप्रीत सिंह (6), शिलानन्द लाकड़ा (14), मनदीप मोर (22), सुमन बेक (45), प्रताप लाकड़ा (50) और सुदीप चिरमाको (51) ने गोल किए। न्यूजीलैंड की तरफ से डायलन थॉमस (28, 44) ने दोनों गोल किए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News