एशियन कप में जापान से भिड़ेगी भारतीय महिला फुटबॉल टीम

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 05:04 PM (IST)

पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) : भारतीय सीनियर महिला नेशनल टीम शनिवार को रेक्टेंगुलर स्टेडियम में एएफसी महिला एशियन कप ऑस्ट्रेलिया 2026 के अपने दूसरे ग्रुप सी मुकाबले में मजबूत जापान से भिड़ेगी। 

फीफा महिला वल्डर् रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज जापान को ब्लू टाइग्रेसेस (67वें स्थान पर) पर साफ बढ़त मिली है, क्योंकि उसने पिछले तीनों मैच जीते हैं। नादेशिको ने इन तीन मैचों में 19 बार गोल किए हैं। वहीं अपने पहले मैच में वियतनाम से 1-2 से हारने के बावजूद भारत अभी ग्रुप में तीसरे स्थान पर है। 

भारत को वियतनाम के खिलाफ मैच में मिली हार से उबरने के लिए दो दिन मिले हैं और जापान के खिलाफ मुकाबले के लिए अपने खिलाड़यिों को अच्छी हालत में वापस लाना मुख्य कोच अमेलिया वाल्वर्डे की प्राथमिकताओं की सूची में सबसे ऊपर है। 

वाल्वर्डे ने कहा, 'हम जानते हैं कि जापान एक ऐसी टीम है जो बहुत जोश के साथ पजेशन रखना पसंद करती है। उन्हें गेम पर हावी होना पसंद है, लेकिन हमें अपना गेम स्वयं तैयार करना होगा। हमें उम्मीद है कि हम शानदार प्रदर्शन करेंगे, फिर से बहुत कॉम्पिटिटिव होंगे, जैसा हम पिछले बुधवार को थे। हम गेम के पहले मिनट से ही कोशिश करेंगे। हमें अपनी एनर्जी अपनी टीम पर फोकस करने की आवश्यकता है।' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News