भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच सहित तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, इस कारण लिया बड़ा फैसला
punjabkesari.in Monday, Jan 30, 2023 - 04:34 PM (IST)

नई दिल्ली : विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय पुरूष हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड और सहयोगी स्टाफ के दो अन्य सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है जिसे हॉकी इंडिया ने स्वीकार कर लिया। रीड के कोच रहते टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम ओडिशा में हुए विश्व कप में क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना सकी और नौवें स्थान पर रही।
रीड के अलावा विश्लेषण कोच ग्रेग क्लार्क और वैज्ञानिक सलाहकार मिशेल डेविड पेम्बरटन ने भी त्यागपत्र दे दिया है। हॉकी इंडिया द्वारा जारी बयान के अनुसार रीड ने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की को विश्व कप खत्म होने के एक दिन बाद इस्तीफा सौंपा। टिर्की और हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने टीम के प्रदर्शन पर चर्चा के लिये रीड और अन्य सहयोगी स्टाफ से मुलाकात की थी।
रीड के अलावा क्लार्क और डेविड ने भी सोमवार को सुबह इस्तीफे दे दिया। तीनों अगले महीने नोटिस पीरियड में रहेंगे। रीड ने कहा, ‘अब मेरे लिए अलग होने और नए प्रबंधन को कमान सौंपने का समय है। इस टीम और हॉकी इंडिया के साथ काम करने में बहुत मजा आया। इस शानदार सफर के हर पल का मैने आनंद लिया। टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।'
रीड और उनकी टीम के साथ भारत ने 41 साल बाद ओलंपिक कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा टीम ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और एफआईएच प्रो लीग 2021-22 सत्र में तीसरा स्थान हासिल किया। रीड के कोच रहते भारतीय टीम ने 2019 में एफआईएच विश्व सीरिज फाइनल्स जीता था। इसके बाद भुवनेश्वर में ओलंपिक क्वालीफायर जीतकर टोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई किया।
रीड समेत तीनों के इस्तीफे स्वीकार करते हुए हॉकी इंडिया अध्यक्ष टिर्की ने कहा, ‘ग्राहम रीड और उनकी टीम का भारत सदैव ऋणी रहेगा जिन्होंने हमें अच्छे नतीजे दिए, खासकर ओलंपिक खेल में। हर यात्रा में नए पड़ाव आते हैं और अब हमें भी टीम के लिए नए सोच के साथ आगे बढ़ना होगा।'
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Holy dip in Pushkar Sarovar: पुष्कर सरोवर में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डूबकी

सड़क से रहड़ी हटाने की कहने पर पुलिस अधिकारी को खानी पड़ी गालियां, युवती ने झूठे केस में फंसाने की धमकी

Recommended News

Nirjala Ekadashi: आज इस तरह की गई पूजा दिलाएगी जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति, पढ़ें कथा

Nirjala Ekadashi: आज प्राप्त होगा साल भर की एकादशियों का पुण्य, पढ़ें पूरी जानकारी

Etawah News: जब पानी के बीचों-बीच फंसी रोजवेज बस में सवार यात्रियों की जान.....

घर में कभी नहीं होगी धन की कमी, बस ध्यान रखें वास्तु की ये बातें