एफसी गोवा ने स्पेन के डिफेंडर इवान गोंजालेज से करार किया

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2020 - 06:12 PM (IST)

पणजी : इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी एफसी गोवा ने स्पेन के डिफेंडर इवान गोंजालेज के साथ स्थायी करार की औपचारिकता पूरी की। गोंजालेज ने कल्चरल लियोनेसा के साथ अनुबंध खत्म करके एफसी गोवा के साथ अनुबंध किया।

एफसी गोवा के साथ गोंजालेज ने दो साल का अनुबंध किया है। गोंजालेज इससे पहले रीयाल मैड्रिड से भी जुड़े रहे हैं। वह पिछले सत्र में कल्चरल लियोनेसा के कप्तान रहे थे। वह पिछले चार सत्र से टीम के साथ जुड़े थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Related News