विराट को नीचा दिखाने की कोशिश करता था कोच, कोहली ने दिया था करारा जवाब : साथी क्रिकेटर का खुलासा

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 05:55 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : अपने आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते विराट कोहली में यह बदलाव सफल होने के बाद नहीं बल्कि करियर के शुरूआती दौर से ही था। इसी ने उन्हें क्रिकेट में एक अलग पहचान दी और वह ऐसे खिलाड़ी बने जो मुश्किल में विरोधी टीम के जबड़े से जीत को खींच लेता है। दिल्ली के उनके एक पूर्व साथी खिलाड़ी ने कोहली के शुरुआती दिनों की एक घटना का जिक्र किया जब इस युवा खिलाड़ी ने कोच के नीचा दिखाने पर अपनी बल्लेबाजी के करारा जवाब दिया। 

दिल्ली के पूर्व क्रिकेटर जागृत आनंद ने अंडर-17 दिनों क याद करते हुए कहा कि जब हम अंडर-17 खेल रहे थे, तब विराट विजय मर्चेंट ट्रॉफी के पिछले सीजन में एक दोहरा शतक और दो शतक के साथ पहले से ही एक जाना-माना नाम बन चुके थे।' हालाँकि इतनी सफलता के बावजूद, कथित तौर पर एक कोच कोहली को पसंद नहीं करता था और उन्हें आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश करता था। 

आनंद ने आगे बताया, 'एक खास कोच था जो विराट के पक्ष में ज्यादा नहीं था, इसलिए वह इतने शानदार रिकॉर्ड के बावजूद अपने तरीकों से विराट को नीचा दिखाने की कोशिश करता रहता था।' निराश होने के बजाय कोहली ने पंजाब के खिलाफ एक अहम मैच से पहले पूरे जोश और इरादे के साथ जवाब दिया। 

आनंद ने बताया, 'उन्होंने अपनी ठेठ दिल्ली वाली भाषा में कहा था, 'मैं इन लोगों की ऐसी-तैसी कर दूंगा।' कोहली ने अपने शब्दों को सच साबित करते हुए उस मैच में शानदार दोहरा शतक जड़ा। उसी सीजन में उन्होंने कई शतक बनाए और दिल्ली को विजय मर्चेंट ट्रॉफी का खिताब जिताया जिससे एक उभरते हुए सितारे के तौर पर उनकी साख और मजबूत हो गई। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News