IPL 2026: लंदन में रहने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, बोले- मैं ओवरसीज प्लेयर नहीं हूं
punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 12:29 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 में Royal Challengers Bengaluru के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, फैंस मजाक में कह रहे थे कि RCB इस सीजन 5 ओवरसीज खिलाड़ी खिला रही है, क्योंकि कोहली ज्यादातर समय लंदन में रहते हैं। जब इस बारे में उनसे पूछा गया तो कोहली हंसते-हंसते लोटपोट हो गए और मजेदार जवाब दिया। कोहली ने कहा, 'मुझसे क्यों पूछ रहे हो? ओवरसीज खिलाड़ियों से पूछो। मैं ओवरसीज प्लेयर नहीं हूं। क्या मैं आपको ओवरसीज प्लेयर लगता हूं?'
Will AI finally take Mr. Nags’s job? 𝗟𝗮𝘀𝘁 𝗡𝗮𝗴𝘀 𝘅 𝗩𝗶𝗿𝗮𝘁 𝗩𝗶𝗱𝗲𝗼?? 🤯🤯🤯
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 4, 2026
In this episode of 𝗥𝗖𝗕 𝗜𝗻𝘀𝗶𝗱𝗲𝗿 𝘄𝗶𝘁𝗵 𝗠𝗿. 𝗡𝗮𝗴𝘀 𝗳𝘁. 𝗩𝗶𝗿𝗮𝘁 𝗞𝗼𝗵𝗹𝗶 the OG legends of ‘uru talk about haircuts, speculations on Social Media, and Virat’s debut in… pic.twitter.com/vvUcaSo3cu
लंदन में रहने को लेकर भी होते हैं ट्रोल
विराट कोहली इन दिनों अपने परिवार के साथ लंदन में ज्यादा समय बिताते हैं, जिस कारण सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर तरह-तरह की बातें होती रहती हैं। हालांकि कोहली इन बातों को मजाक में लेते नजर आए और इंटरव्यू के दौरान भी उनका हल्का-फुल्का अंदाज देखने को मिला।
IPL 2026 में शानदार शुरुआत
विराट कोहली ने IPL 2026 की शुरुआत शानदार अंदाज में की। Sunrisers Hyderabad के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 38 गेंदों में नाबाद 69 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए और टीम को 202 रन के लक्ष्य तक पहुंचाया। यह IPL इतिहास का सबसे तेज 200+ रन चेज भी रहा, जो 15.4 ओवर में पूरा हुआ।
कोहली ने बनाए बड़े रिकॉर्ड
इस पारी के दौरान विराट कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज बन गए और उन्होंने Shoaib Malik को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा कोहली IPL इतिहास में रन चेज में 4000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए। अब उनकी नजर IPL में 9000 रन के आंकड़े पर है।

