IPL 2026 : श्रेयस अय्यर ने चोट पर दिया अपडेट, ''मैं इसे नजर नहीं लगाना चाहता''

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 02:51 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर को मुल्लनपुर में गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ IPL 2026 के अपने पहले मैच के दौरान हाथ में चोट लग गई जिसके बाद वह सतर्क नजर आए। पंजाब ने गुजरात के खिलाफ कूपर कोनोली की नाबाद 72 रन की पारी की बदौलत 3 विकेट से जीत दर्ज की। 

लक्ष्य का पीछा करते समय नॉन-स्ट्राइकर छोर पर अय्यर की कलाई पर गेंद लगी जिससे डगआउट में चिंता फैल गई और फिजियो तुरंत उनकी देखभाल के लिए मैदान पर दौड़ पड़े। चोट से साफ तौर पर परेशान होने के बावजूद उन्होंने थोड़ी देर तक खेलना जारी रखा और फिर आउट हो गए। अय्यर पवेलियन लौटकर अपने हाथ पर ध्यान दे रहा था और उस पर बर्फ भी लगाई। वहीं PBKS ने धैर्य बनाए रखते हुए इस तनावपूर्ण लक्ष्य का पीछा सफलतापूर्वक पूरा किया। 

मैच के बाद अय्यर ने अपनी चोट के बारे में बहुत संभलकर जानकारी दी और अपनी स्थिति के बारे में स्पष्ट रूप से बताने में परहेज करते नजर आए।। उन्होंने अपनी फिटनेस पर कहा, 'मेरे हाथ के बारे में मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि यह ठीक है, जैसा पहले था, वैसा ही है। मैं किसी चीज को नजर नहीं लगाना चाहता।' 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News