सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, तेज गेंदबाज टखने की चोट के कारण IPL 2026 से बाहर

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 06:08 PM (IST)

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि उनके तेज गेंदबाज डेविड पेन टखने की चोट के कारण बाकी सीजन से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर लिखकर उनके बाहर होने की पुष्टि की। 

फ्रेंचाइजी ने X पर लिखा, 'डेविड पेन टखने की चोट लगने के बाद IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।' हालांकि फ्रेंचाइजी ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है। पेन IPL 2026 की नीलामी में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन उन्हें टूर्नामेंट की शुरूआत से पहले SRH टीम में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जैक एडवर्ड्स के चोटिल होने पर रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल होने का मौका मिला। 

पेन को एक शानदार बिग बैश लीग (BBL) के प्रदर्शन के आधार पर साइन किया गया था, जहां उन्होंने पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए 6 मैचों में 7.95 की इकॉनमी रेट से 11 विकेट लिए थे। हालांकि IPL से बाहर होने से पहले वे इस टूर्नामेंट में वैसा ही असर डालने में नाकाम रहे। उन्होंने SRH के लिए सिर्फ दो मैच खेले और दो विकेट लिए, लेकिन 14 की खराब इकॉनमी रेट से जूझते रहे। 

इस बीच गुरुवार सुबह SRH को एक बड़ी राहत की खबर मिली क्योंकि उनके कप्तान पैट कमिंस ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और जल्द ही टीम में शामिल होने वाले हैं। कमिंस के 25 अप्रैल को जयपुर में SRH बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच में खेलने की संभावना है। कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन टीम की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने इस सीजन में खेले गए 5 मैचों में से दो में जीत हासिल की है। वे इस समय पॉइंट्स टेबल में +0.576 के नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News