चार देशों के हॉकी टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम घोषित, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2023 - 04:03 PM (IST)

नई दिल्ली : स्पेन में 25 जुलाई से शुरू होने वाले चार देशों के हॉकी टूर्नामेंट के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह टीम के नेतृत्व में 24 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई। अनुभवी मिडफील्डर हार्दिक सिंह उपकप्तान होंगे। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को 24 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की जो 25 से 30 जुलाई तक टेरासा, स्पेन में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेगी। भारत चार देशों के टूर्नामेंट में इंग्लैंड, नीदरलैंड और मेजबान स्पेन के खिलाफ खेलेगा जो बहुप्रतीक्षित हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई 2023 से पहले भारतीय टीम के लिए तैयारी कार्यक्रम के रूप में काम करेगा। टीम का नेतृत्व शीर्ष ड्रैगफ्लिकर और डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह करेंगे और उप कप्तानी शानदार मिडफील्डर हार्दिक सिंह करेंगे।        

गोलकीपिंग की जिम्मेदारी श्रीजेश परट्टू रवींद्रन और कृष्ण बहादुर पाठक की प्रतिभाशाली जोड़ी को सौंपी जाएगी, जबकि डिफेंडरों की सूची में हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, संजय शामिल हैं। इसके अलावा, बेल्जियम में एफआईएच प्रो लीग मैचों में चूकने वाले डिफेंडर वरुण कुमार और नीलम संजीव ज़ेस को भी टीम में रखा गया है। 

इस बीच, मिडफील्ड का नियंत्रण हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, राज कुमार पाल जैसे ऊर्जावान और गतिशील खिलाड़ियों द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा, बेल्जियम में एफआईएच प्रो लीग मैच मिस करने के बाद सुमित और नीलकंठ शर्मा टीम में वापस आ गए हैं।  फॉरवर्ड पंक्ति में ललित कुमार उपाध्याय, मनदीप सिंह, गुरजंत सिंह, सुखजीत सिंह, अभिषेक, पवन, दिलप्रीत सिंह, सिमरनजीत सिंह और कार्थी सेल्वम की घातक आक्रमण क्षमता शामिल है।। 

टीम चयन पर बोलते हुए, मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, ‘‘हमने सावधानीपूर्वक एक संतुलित टीम चुनी है जो अनुभव और युवा ऊर्जा को एक साथ लाती है। हमारा उद्देश्य एक एकजुट इकाई बनाना है जो उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सके।  उन्होने कहा ‘‘ स्पेन में चार देशों का टूर्नामेंट हमें अपनी रणनीतियों को बेहतर बनाने और शीर्ष-गुणवत्ता वाले विरोधियों के खिलाफ अपने कौशल का परीक्षण करने के लिए सही मंच प्रदान करेगा। यह हमें उन क्षेत्रों की पहचान करने में मदद करेगा जिनमें सुधार की आवश्यकता है, इस प्रकार यह एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी और एशियाई खेल के लिये हमारी तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।'' 

भारतीय टीम:
गोलकीपर: श्रीजेश परट्टू रवीन्द्रन और कृष्ण बहादुर पाठक

डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, नीलम संजीप जेस, मनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह (सी), वरुण कुमार और संजय

मिडफील्डर: हार्दिक सिंह (उप-कप्तान), विवेक सागर प्रसाद, सुमित, नीलकंठ शर्मा, शमशेर सिंह और राजकुमार पाल

फॉरवर्ड: ललित कुमार उपाध्याय, मनदीप सिंह, गुरजंत सिंह, सुखजीत सिंह, अभिषेक, पवन, दिलप्रीत सिंह, सिमरनजीत सिंह और कार्थी सेल्वम।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Related News