श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने बनाए ये बड़े रिकॉर्ड

punjabkesari.in Tuesday, Jul 20, 2021 - 11:56 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम ने श्रीलंका को दूसरे वनडे मैच में 3 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज पर 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। इस मैच में भारतीय टॉप ऑर्डर फेल रहा। लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों ने छोटी-छोटी साझेदारियां करके टीम को मैच जीता दिया। इस दीपक चाहर और भुवनेश्वर ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने कई रिकॉर्ड बना लिए हैं। देखें आंकड़े- 

वनडे मैचों में एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक जीत

93 : भारत बनाम श्रीलंका*
92: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड
92: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका 

8वें विकेट के लिए वनडे मैचों में एक सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी साझेदारी

100* एमएस धोनी- भुवनेश्वर (भारत बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले, 2017)
 99* रवि बोपारा- ब्रॉड (इंग्लैंड बनाम भारत, मैनचेस्टर, 2007)
 84* दीपक चाहर- भुवनेश्वर (भारत बनाम श्रीलंका, आज 2021)

8वें विकेट के लिए वनडे में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

100* : एमएस धोनी/भुवनेश्वर कुमार, 2017 (बनाम श्रीलंका)
84* : दीपक चाहर/भुवनेश्वर कुमार, 2021* (बनाम श्रीलंका)
84 : हरभजन सिंह/प्रवीण कुमार, 2009 (बनाम ऑस्ट्रेलिया )

नंबर 8 पर भारत के लिए सर्वोच्च वनडे स्कोर

77 - जडेजा बनाम न्यूजीलैंड (2019)
69* - दीपक बनाम श्रीलंका (आज)
67* - अगरकर बनाम ज़िम (2000)
66* - जडेजा बनाम न्यूजीलैंड (2014)
64 - इरफान बनाम पाक (2005)

आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में सर्वोच्च वनडे लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा

2012 में भारत द्वारा 287
2021 में भारत द्वारा 276*
2002 में भारत द्वारा 270

श्रीलंका में वनडे में नंबर 8 भारतीय खिलाड़ी द्वारा अर्धशतक

रवींद्र जडेजा (2009)
दीपक चाहर (2021)*

सभी फॉर्मेट में श्रीलंका के खिलाफ सर्वाधिक जीत

126 - भारत*
125 - पाकिस्तान
88 - ऑस्ट्रेलिया
75 - न्यूज़ीलैंड
67 - दक्षिण अफ्रीका

यह श्रीलंका के खिलाफ वनडे में भारत का लगातार 12वां सफल रन चेज है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News