हैदराबाद ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL में पहले 10 ओवरों का सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीमों में हुई शामिल

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 04:44 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के खिलाफ IPL मैच में शर्मनाक रिकॉर्ड की सूची में अपनी जगह बना ली है। हैदराबाद ने IPL के पहले 10 ओवर में चौथा सबसे कम स्कोर बना दिया है। 

हैदराबाद ने 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 35 रन बनाए जिसमें ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन के विकेट शामिल थे। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स (पहले किंग्स इलेवन पंजाब) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 2015 में IPL के पहले 10 ओवर में 32/4 का स्कोर बनाया था। वहीं इस शर्मनाक रिकॉर्ड की लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ केप टाउन में 2009 में 32/5 का स्कोर बनाया था। वहीं IPL में पहले 10 ओवर में सबसे कम स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2009 में डेकन चार्जर्स (बंद हो चुकी) के खिलाफ 31/3 का स्कोर बनाया था।

IPL में पहले 10 ओवरों का सबसे कम स्कोर

31/3 - KKR बनाम Deccan, केप टाउन, 2009
32/5 - RR बनाम RCB, केप टाउन, 2009
32/4 - MI बनाम KXIP, वानखेड़े, 2015
35/4 - SRH बनाम LSG, हैदराबाद, 2026* 

प्लेइंग XI

लखनऊ सुपर जायंट्स : मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव 

सनराइजर्स हैदराबाद : ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News