पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी करने जा रही भारतीय नारी, न्यूयॉर्क जाकर बदलेगी धर्म

punjabkesari.in Saturday, Mar 08, 2025 - 06:47 PM (IST)

खेल डैस्क : भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव के बावजूद व्यक्तिगत रिश्ते सीमाओं के पार पनपते रहते हैं। एक ऐसा ही रिश्ता फिर से जुड़ने जा रहा है। पाकिस्तानी क्रिकेटर जल्द भारतीय लड़की के साथ शादी करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि उन्होंने सगाई की है और जल्द ही न्यूयॉर्क में जब पूजा बोमन इस्लाम कबूल लेगी तो निकाह की तारीख भी निकाल ली जाएगी। पाकिस्तान क्रिकेटर रजा हसन को पिछले कुछ सालों से पूजा बोमन डेट कर रही थी।

 

Pakistani cricketer Raza hassan, Pooja Boman, Raza hasan engaged to pooja boman, पाकिस्तानी क्रिकेटर रजा हसन और पूजा बोमन की सगाई, रजा हसन ने पूजा बोमन से की सगाई

 

मामले बाबत रजा हसन की सोशल मीडिया पोस्ट से चला है। उन्होंने एक दिल छू लेने वाला संदेश शेयर करते हुए कहा कि मैंने सगाई कर ली है! मैंने अपने जीवन के प्यार से हमेशा के लिए मेरा होने के लिए कहा, और उसने हां कह दिया! आगे की हमारी यात्रा के लिए उत्साहित हूं। 32 वर्षीय क्रिकेटर ने यह भी दावा किया कि पूजा जल्द ही इस्लाम धर्म अपनाने पर विचार कर रही हैं, जिससे उनके रिश्ते मजबूत होंगे।

 

Pakistani cricketer Raza hassan, Pooja Boman, Raza hasan engaged to pooja boman, पाकिस्तानी क्रिकेटर रजा हसन और पूजा बोमन की सगाई, रजा हसन ने पूजा बोमन से की सगाई


बता दें कि रजा हसन ने 2012 और 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान के लिए अपना टी20 और वनडे डेब्यू किया था। वह पाकिस्तान के लिए एक वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। उन्होंने वनडे में एक विकेट तो टी20 में 10 विकेट लिए हैं। वह पाकिस्तान टीम में जगह नहीं बना पाए लेकिन वह विभिन्न लीग में जरूर हिस्सा ले रहे हैं।


ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारतीय लड़की के साथ शादी की हो। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान ने भी भारतीय अभिनेत्री रीना रॉय से शादी की थी, हालांकि उनकी शादी 1990 में तलाक पर समाप्त हो गई। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने साल 2010 में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी की थी। हालांकि, इस जोड़े ने आधिकारिक तौर पर 2024 में अपने तलाक की घोषणा कर दी। साल 2019 में पाकिस्तानी गेंदबाज हसन अली ने भारत की सामिया आरजू से शादी की थी। यह जोड़ा पहली बार दुबई में मिला और बाद में एक भव्य शादी समारोह में शादी के बंधन में बंध गया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News