भारतीय पुरूष और महिला कबड्डी टीमें सेमीफाइनल में पहुंची

punjabkesari.in Tuesday, Aug 21, 2018 - 06:18 PM (IST)

जकार्ताः भारतीय पुरूष और महिला कबड्डी टीमों ने 18वें एशियाई खेलों में आज यहां अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।  सात बार की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय पुरूष टीम ने कल दक्षिण कोरिया से 23-24 से मिली अप्रत्याशित हार से उबर कर आज ग्रुप ए के अपने अंतिम मैच में थाईलैंड को 49-30 से शिकस्त दी। भारत ने दक्षिण कोरिया से हारने से पहले बांग्लादेश को 50-21 और श्रीलंका को 44-28 से हराया था।

PunjabKesari

आज की जीत के साथ भारत का ग्रुप में शीर्ष दो टीमों में रहना पक्का हो गया जिससे टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। महिलाओं के मुकाबले में भारतीय टीम ने आज दो जीत दर्ज की। टीम ग्रुप ए के सभी मैच जीत कर तालिका में शीर्ष पर है।  
PunjabKesari         

भारत ने आज अपने पहले मैच में श्रीलंका को 38-12 से हराने के बाद इंडोनेशिया को 54-22 से मात दी। इससे पहले टीम ने जापान को 43-12 से हराया था। सेमीफाइनल मुकाबला 23 अगस्त को खेला जाएगा जिसमें भारत का सामना ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा।           
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News