हॉकी विश्वकप के लिए छह राज्यों के मुख्यमंत्री को भेजा गया न्योता

punjabkesari.in Wednesday, Dec 28, 2022 - 09:23 PM (IST)

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने 13 से 29 जनवरी के बीच भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाने वाले पुरुष हाकी विश्वकप के लिये छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया है। सूबे के खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण मंत्री अतनु सब्यसाची नायक ने चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और पुडुचेरी में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी से मुलाकात की और व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की ओर से हॉकी विश्वकप का दीदार करने के लिये निमंत्रण पत्र दिया।       

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री अशोक चंद्र पांडा ने दिल्ली में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी से मुलाकात की और उन्हें व्यक्तिगत रूप से पटनायक को निमंत्रण सौंपा। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त की। एसटी/एससी मंत्री जगन्नाथ सरका ने रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उन्हें विश्व कप हॉकी में भाग लेने के लिए पटनायक का निमंत्रण सौंपा। 

राज्य के वित्त मंत्री निरंजन पुजारी ने दिल्ली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और राज्य के इस्पात और खान मंत्री प्रफुल्ल मल्लिक ने पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और उन्हें विश्व कप हॉकी के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का निमंत्रण दिया। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों को विश्वकप हाकी में आमंत्रित करने का फैसला किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ramandeep Singh

Recommended News

Related News