बांग्लादेश के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, छह नए खिलाड़ियों को मौका

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 04:26 PM (IST)

लाहौर : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बांग्लादेश के खिलाफ उसकी धरती पर होने वाली तीन मैच की वनडे श्रृंखला के लिए बुधवार को अपनी 15 सदस्यीय टीम में छह नए खिलाड़ियों को शामिल किया। 

यह श्रृंखला 11 मार्च से खेली जाएगी। दूसरा वनडे 13 और तीसरा वनडे 15 मार्च को खेला जाएगा। सभी मैच ढाका के शेरे बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। जिन नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है उनमें माज़ सदाकत, शमील हुसैन, ग़ाज़ी घोरी, साद मसूद और अब्दुल समद शामिल हैं। 

पाकिस्तान टीम : 

शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा और शमील हुसैन। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News