IOC अध्यक्ष बाक ने कोविड-19 मामलों के कारण जापान दौरा रद्द किया

punjabkesari.in Monday, May 10, 2021 - 05:54 PM (IST)

तोक्यो : जापान में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने अपने दौरे को रद्द कर दिया है। तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने सोमवार को यह जानकारी दी। बाक को ओलंपिक मशाल रिले में शामिल होने के लिए अगले सोमवार को हिरोशिमा आना था। उसके बाद उनके तोक्यो यात्रा पर भी आने की संभावना थी। 

आयोजन समिति की अध्यक्ष सीको हाशिमोतो ने पिछले हफ्ते कहा था कि बाक के लिए इस दौरे पर आना मुश्किल होगा, तभी कयास लगाये गये थे कि उनका दौरा रद्द हो जाएगा। तोक्यो और देश के अन्य हिस्सों में कोविड-19 के कारण आपातकाल लागू है। इसे मंगलवार को खत्म होना था लेकिन अब यह 31 मई तक बढ़ा दिया गया है।यहां जारी बयान में कहा गया कि बाक का दौरा जब भी संभव होगा जल्द से जल्द होगा।'' बाक के दौरे के रद्द होने से ओलंपिक आयोजन पर फिर से सवाल उठने लगे है लेकिन आईओसी और आयोजन समिति ने कहा है कि यह रद्द नहीं होगा और इसका आयोजन सुरक्षित होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News