IPL 2019 : गिल का अर्धशतक, केकेआर ने पंजाब को 7 विकेट से हराया

punjabkesari.in Friday, May 03, 2019 - 11:31 PM (IST)

नई दिल्ली : किंग्स इलैवन पंजाब से मोहाली के मैदान पर 184 रनों का टारगेट मिलने के बाद केकेआर ने शुभमन गिल की अर्धशतकीय पारी की बदौलत तीन विकेट से जीत हासिल कर ली। पंजाब की ओर से निकोल्स पूरण और सैम क्यूरन ने धमाकेदार पारियां खेलकर स्कोर 183 पर ला खड़ा किया था। जवाब में केकेआर ने शुभमन गिल के 65, क्रिस लिन के 46 रनों की बदौलत लक्ष्य हासिल कर लिया। 
ipl-2019-kxip-v-kkr-live
इससे पहले केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था।  पंजाब की शुरुआत खराब रही। तीसरे ही ओवर में लोकेश राहुल महज 2 रन बनाकर संदीप वारियर की गेंद पर लिन को कैच थमा बैठे। वारियर यही नहीं थमे। इसके बाद उन्होंने क्रिस गेल को भी शुभमन गिल के हाथों कैच आऊट कर अपना शिकार बनाया। गेल ने 14 गेंदों में दो चौकों की मदद से 14 रन बनाए।

ipl-2019-kxip-v-kkr-live

22 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद निकोल्स पूरण मैदान में आए। उन्होंने आते ही जोरदार शॉट लगाने शुरू कर दिए। दूसरे छोर पर स्ट्राइक पर खड़े मयंक अग्रवाल भी धीरे-धीरे अपनी पारी आगे बढ़ाते हुए दिखे। पूरण ने मैच के दौरान चार गगनचुंबी छक्के लगाए। लेकिन इससे पहले वह फिफ्टी पूरी कर पाते नीतिश राणा ने उन्हें वारियर के हाथों 48 रन पर कैच आऊट करा दिया।

ipl-2019-kxip-v-kkr-live

पूरण के आऊट होने के बाद क्रीज पर मयंक का साथ देने मनदीप क्रीज पर पहुंचे। लेकिन तभी 14वें ओवर में रनगति बढ़ाने के चक्कर में मयंक रन आऊट हो गए। उन्होंने 26 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए। मनदीप और सैम कुरैन ने इसके बाद पंजाब की पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया। मनदीप तो 25 रन पर तो आऊट हो गए लेकिन इसके बाद सैम कुरैन ने पंजाब को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने सधी हुई शुरुआत की। केकेआर की ओर से एक बार फिर क्रिस लिन और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। क्रिस लिन इस दौरान आक्रमक नजर आए। उन्होंने अर्शदीप सिंह एंड्रयू टाय की गेंदों पर तेजी से रन बनाए। छठे ओवर में जब 46 रन पर क्रिस लिन का विकेट गिरा तब तक केकेआर 62 रन बना चुका था। लिन ने 22 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से यह रन बनाए।

ipl-2019-kxip-v-kkr-live
तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रोबिन उथप्पा ने इसके बाद शुभमन के साथ पारी को आगे बढ़ाया। रॉबिन ने शुरुआती गेंदों पर कुछ बड़े शॉट लगाकर अपना स्कोर दहाई के आंकड़े तक पहुंचाया लेकिन तभी अश्विन की एक गेंद को वह मयंक अग्रवाल के हाथों में मार बैठे। रॉबिन ने 14 गेदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए। रॉबिन जब आऊट हुए तब केकेआर का स्कोर दो विकेट पर 100 रन हो गया था। 

ipl-2019-kxip-v-kkr-live

सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले आंद्रे रसेल (24) ने आते ही अपना काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने शमी की गेंद पर आऊट होने से पहले दो चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद शुभमन गिल और दिनेश कार्तिक ने कोलकाता को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
KXIP : लोकेश राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, रविचंद्रन अश्विन (C), सैम कुरेन, सिमरन सिंह (W), मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, अर्शदीन सिंह, एंड्रयू टाई
KKR : सुनील नरेन, क्रिस लिन, शुभमन गिल, रॉबिन उथप्पा, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (C/W), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, पीयूष चावला, सैंडर्स वॉरियर, हैरी गुर्ने


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News