IPL 2021 : 5 विकेट लेकर बोले आंद्रे रसेल- इन 2 क्रिकेटरों को गेंदबाजी करना है कठिन काम

punjabkesari.in Tuesday, Apr 13, 2021 - 10:44 PM (IST)

नई दिल्ली : मुंंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर कोलकाता के ऑलराऊंडर आंद्रे रसेल ने कमाल दिखाते हुए महज दो ओवरों में पांच विकेट लेकर मुंबई को महज 152 रनों तक रोक लिया। रसेल ने मुंबई के मध्यक्रम को तहस नहस कर दिया। 15 रन पर पांच विकेट का रिकॉर्ड दर्ज करने के बाद रसेल ने कहा कि मैं पर्दे के पीछे आजकल बहुत मेहनत कर रहा हूं। रसेल ने कहा- मुंबई का मध्यक्रम मजबूत है। खास तौर पर पोलार्ड और हार्दिक को गेंदबाजी करना कठिन काम होता है। लेकिन हमें खुशी हैं कि हम उन्हें रोक पाए।

रसेल ने कहा कि अब मैं जिम्मेदारी ले रहा हूं। रन डेथ ओवर में हमारे पास अच्छे मौके होते हैं। यहां आपको विकेट भी मिल सकती है। मैं हमेशा मैदान में स्ट्रेचिंग करता रहता हूं और आसपास टहलता रहता हूं। मैं 18वें ओवर में तैयार था। पोलार्ड को जल्दी आऊट करना हमेशा अच्छा होता है, हम सभी जानते हैं कि वह क्या कर सकता है। बता दें कि रसेल के प्रदर्शन के कारण ही मुंबई 2018 के बाद पहली बार पारी में ऑल आऊट हुई है।

मुंबई के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन
5/15 आंद्रे रसेल, चेन्नई 2021
5/27 हर्षल पटेल चेन्नई 2021
4/6 रोहित शर्मा, सेंचुरियन 2009

केकेआर के लिए सर्वश्रेष्ठ आंकड़े
5/15 आंद्रे रसेल बनाम मुंबई, चेन्नई 2021
5/19 सुनील नेरेन बनाम पंजाब, कोलकाता 2012
5/20 वरुण चक्रवर्ती बनाम दिल्ली, अबू धाबी 2020


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News