IPL 2022 : एक बड़ी पारी और... Virat Kohli चेन्नई के खिलाफ तोड़ देंगे ये 3 बड़े रिकॉर्ड

punjabkesari.in Monday, Apr 11, 2022 - 10:41 PM (IST)

खेल डैस्क: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज विराट कोहली ने अब तक टूर्नामेंट में 106 रन बनाए हैं। वह इस मैच के लिए एक बार फिर सबकी नजरों में होंगे। बैंगलोर ने अपना आखिरी मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला जहां उन्होंने 7 विकेट से जीत हासिल की। इस खेल में बैंगलोर के लिए अनुज रावत और विराट कोहली ने क्रमश: 66 रन और 48 रन बनाए थे। अब मंगलवार को जब बेंगलोर की टीम चेन्नई के सामने होंगी तो विराट के बल्ले से तीन बड़े रिकॉर्ड टूटने की संभावना है। देखें-

इन 3 रिकॉर्ड पर भी नजरें

IPL 2022, Virat Kohli, RCB vs CSK, IPL news in hindi, Royal challenger banglaore, आईपीएल 2022, विराट कोहली, आरसीबी बनाम सीएसके, आईपीएल समाचार हिंदी में, रॉयल चैलेंजर बैंगलोर

- विराट ने चेन्नई के खिलाफ 948 रन बनाए हैं। अगर वह 52 रन बना लेते हैं तो चेन्नई ऐसी पहली टीम होगी जिसके खिलाफ वह 1000 का आंकड़ा पार करेंगे।
-चेन्नई के खिलाफ विराट 9 अर्धशतक लगाए हैं जोकि उनकी बाकी टीमों के खिलाफ अर्धशतक से ज्यादा है। विराट ने दिल्ली के खिलाफ 8 तो कोलकाता, मुंबई, राजस्थान और हैदराबाद के खिलाफ 4-4 अर्धशतक लगाए हैं। 
- विराट के ओवरऑल टी-20 क्रिकेट में 324 छक्के हैं। आगामी पारी में चार छक्के लगाकर वह जोस बटलर, सुरेश रैना और डीजे ब्रावो का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। ब्रावो के नाम 327 छक्के दर्ज हैं। 

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
IPL 2022, Virat Kohli, RCB vs CSK, IPL news in hindi, Royal challenger banglaore, आईपीएल 2022, विराट कोहली, आरसीबी बनाम सीएसके, आईपीएल समाचार हिंदी में, रॉयल चैलेंजर बैंगलोर

सीएसके : रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रॉबिन उथप्पा, रवींद्र जडेजा (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, मोइन अली, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन प्रिटोरियस, मुकेश चौधरी, तुषार देशपांडे

आरसीबी : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), शाहबाज अहमद, शेरफेन रदरफोर्ड, अनुज रावत (विकेटकीपर), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हर्षल पटेल, वनिन्दु हसरंगा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

आरसीबी का पलड़ा भारी
आगामी मैच में आरसीबी का पलड़ा भारी है क्योंकि लगातार चार हार से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आहत है। मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी स्वीकार किया है कि लगातार चार हार से मौजूदा चैंपियन टीम का आत्मविश्वास डगमगा गया है। इससे निकलने के लिए हमें सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलनी होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News