IPL 2022 : पृथ्वी शॉ अस्पताल में भर्ती, जानें दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज को क्या हुआ

punjabkesari.in Sunday, May 08, 2022 - 06:28 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2022 में हाल के दिनों में सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स से दूर रहे हैं। इस बात का कारण अब साफ हो गया है। दरअसल शॉ अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका उपचार चल रह है। पृथ्वी शॉ ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पृथ्वी शॉ गुरुवार 5 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल के पिछले आईपीएल 2022 मैच से चूक गए थे। शॉ प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, लेकिन कप्तान ऋषभ पंत ने यह नहीं बताया था कि युवा सलामी बल्लेबाज मैच से क्यों चूक गए। शॉ आखिरी बार एक मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले थे। अब उनकी अनुपस्थिति का कारण साफ हो गया है। 

मनदीप सिंह को शॉ के स्थान पर ओपनिंग टीम में रखा गया था और उन्होंने डेविड वार्नर के साथ ओपनिंग साझेदारी की, जिन्होंने अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी के खिलाफ नाबाद 94 रन की पारी खेली। शॉ ने रविवार को एक इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा, अस्पताल में भर्ती कराया गया और बुखार से ठीक हो रहा हूं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, जल्द ही काम पर वापस आऊंगा। 

पृथ्वी शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स के शिविर में एक और कोविड-19 मामले के सामने आने के बाद पोस्ट शेयर की गई है। यह दूसरी बार था जब दिल्ली की टीम के सदस्यों को अलगाव में जाने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि एक नेट गेंदबाज कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था। इससे पहले फिजियो पैट्रिक फरहार्ट, ऑलराउंडर मिशेल मार्श, कीपर-बल्लेबाज टिम सीफर्ट और तीन अन्य गैर-खेल सदस्यों सहित फ्रैंचाइजी के छह सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News