IPL 2022 : छक्के लगाने में फिसड्डी है गुजरात टाइटंस, यह टीम है पहले नंबर पर

punjabkesari.in Tuesday, May 10, 2022 - 09:57 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 फॉर्मेट को बल्लेबाजों का फॉर्मेट माना जाता है। जिस कारण इस मैच में चौके-छक्के ज्यादा देखने को मिलते हैं। पर आईपीएल में गुजरात की टीम छक्के लगाने के मामले में बाकी टीमें से काफी पीछे है। इस सीजन गुजरात की टीम ने 11 मैच खेल लिए हैं औक उनकी टीम के बल्लेबाजों ने सिर्फ 58 छक्के ही लगाए हैं। जोकि एक टीम द्वारा सबसे कम छक्के हैं। इस बढ़िया रिकॉर्ड तो मुंबई इंडियंस का ही है जिनका सबसे खराब सीजन होने के बावजूद वह छक्के लगाने में उनसे आगे रही हैं। 

गुजरात 58 छक्कों के साथ 10वें स्थान पर हैं। इस साल बेहद निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम 9वें नंबर है। मुंबई इंडियंस की टीम ने 11 मैचों में ही 75 छक्के लगाए हैं। जबकि सबसे ज्यादा छक्के लगाने की लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आगे हैं।

राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन 11 मैच खेलें हैं और 102 छक्के लगाएं हैं। राजस्थान की तरफ से सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने अकेले ही 37 छक्के लगा दिए हैं। वहीं कप्तान संजू सैमसन भी 21 छक्के के साथ टीम को आगे लेकर जा रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स 91 छक्के के साथ दूसरे स्थान पर है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमें 

102 - राजस्थान रॉयल्स 
91 - चेन्नई सुपर किंग्स
89 - कोलकाता नाईट राईडर्स
82 - पंजाब किंग्स 
81 - दिल्ली कैपिटल्स
78 - सनराईजर्स हैदराबाद
78 - लखनऊ सुपर जायंट्स
77 - रॉयल चैलजेंर्स बेंगलुरु
75 - मुंबई इंडियंस
58 - गुजरात टाइटंस*


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Related News