IPL 2022 : केएल राहुल का ‘Flick Six’ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा, उमेश भी नहीं भूलेंगे
punjabkesari.in Wednesday, May 18, 2022 - 09:37 PM (IST)

खेल डैस्क : मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने कुछ क्लासिक शॉट लगाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। खास तौर पर 5वें ओवर में जब गेंद कोलकाता के सबसे सफल गेंदबाजों में एक उमेश यादव के हाथ में थी, तब केएल राहुल ने ऐसा फ्लिक सिक्स मारा जिसने फैंस की खूब तारीफें बटोरीं। उमेश की एक तेजतर्रार गेंद को राहुल ने खड़े-खड़े लैग साइड की ओर बेहतरीन टाइमिंग से हिट किया कि गेंद बाऊंड्री रोप पार कर गई। राहुल की शॉट को उमेश यादव भी देखते रह गए। देखें वीडियो-
WATCH - Flick & SIX: A KL Rahul special!
— IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2022
??????https://t.co/whkR7uVRlV #TATAIPL #KKRvLSG
मैच की बात करें तो लखनऊ के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहली ही गेंद से मैच पर पकड़ बनाए रखी। दोनों ने कोलकाता के बल्लेबाजों को खुद पर हावी होने का मौका नहीं दिया। डिकॉक इस दौरान तेजतर्रार शॉट लगाते हुए दिखे। दोनों ने 16 ओवर में ही टीम का स्कोर 139 रन पर ला खड़ा किया था। केएल राहुल अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे। जबकि डिकॉक ने महज 59 गेंदों में शतक लगाने के बाद ताबड़तोड़ शॉट भी लगाए।
बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स काफी अच्छी स्थिति में दिख रही हैं। अगर प्लेऑफ की रेस पर नजर दौड़ाएं तो वह 13 मैच में आठ जीत के साथ तीसरे नंबर पर हैं। उनके पास दिल्ली कैपिटल्स है जोकि 13 मैचों में सात जीत और 14 प्वाइंट के साथ अभी चौथे स्थान पर बनी हुई है। मुंबई और दिल्ली के बीच होने वाला आगामी मुकाबला हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और बेंगलुरु का भविष्य तय करेगा। लेकिन इन सबके बीच लखनऊ पूरी तरह सुरक्षित नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें:- क्विंटन डिकॉक ने कोलकाता खिलाफ खेली रिकॉर्डतोड़ पारी, अपने नाम की ये बड़ी उपलब्धि
यह भी पढ़ें:- डिकॉक ने 10 चौके, 10 छक्के लगा पूरी की सेंचुरी, फैंस ने लिखा- यह है तोड़-फोड़ वाली फीलिंग