IPL 2023 : धोनी ने लगा दी छक्कों की बारिश, देखने के लिए हजारों की संख्या में पहुंचे प्रशंसक (VIDEO)
punjabkesari.in Tuesday, Mar 28, 2023 - 04:56 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है , लेकिन उनके चाहने वालों की संख्या में कोई कमीं नहीं आई है। साल 2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी ने अब सिर्फ आईपीएल पर फोकस शिफ्ट कर दिया है। आईपीएल 2023 सीजन में एक बार फिर धोनी रंग जमाने के लिए तैयार हैं। आईपीएल 2023 सीजन का आगाज 31 मार्च से चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइट्ंस के मैच से होगा।
सीएसके टीम के कप्तान धोनी ने इस सीजन के लिए पूरी तरह कमर कस ली है और वह प्रैक्टिस के दौरान जमकर पसीना बहा रहे हैं। धोनी टीम के साथ घरेलू मैदान एमए चिंदबरम स्टेडियम में मेहनत कर रहे हैं। उनकी प्रैक्टिस की वीडियो और तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हाल ही में धोनी की एक और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें प्रशंसक हजारों की संख्या में धोनी को प्रैक्टिस करते हुए देखने के लिए पहुंचे हैं और धोनी मैदान के चारों ओर चौके-छक्के लगाकर प्रशंसकों को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं।
Hussey's reaction at the end sums up the 🎥💛#ThalaDharisanam #WhistlePodu 🦁 pic.twitter.com/PcpsCceGiH
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 28, 2023
Nayagan meendum varaar… 💛🥳#WhistlePodu #Anbuden 🦁 pic.twitter.com/3wQb1Zxppe
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 27, 2023
A memory for eons to come! Super thanks for making it, fans! 💛#WhistlePodu #Yellove 🦁 pic.twitter.com/FZYouEsde0
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 28, 2023
गौरतलब है कि धोनी के नेतृत्व में सीएसके ने चार बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। सीएसके से पहले मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है, जिसने पांच बार यह खिताब अपने नाम किया है। सीएसके के प्रशंसकों को उम्मीद रहेगी कि धोनी के नेतृत्व में टीम एक बार फिर चैंपियन बनें। वहीं इस सीजन धोनी पर प्रशंसकों के निगाहें और भी ज्याद टिकी रहेंगी, क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन होगा।