IPL 2023 : वेंकटेश अय्यर ने जड़े ताबड़तोड़ 9 छक्के, युवराज सिंह को छोड़ा पीछे

punjabkesari.in Monday, Apr 17, 2023 - 03:42 PM (IST)

स्पोर्ट्स डैस्क : आईपीएल 2023 के 22वें मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराय। कोलकाता के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाए, लेकिन उनके एक बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए स्कोर 185 तक पहुंचा दिया था। तीसरे नंबर पर आए वेंकटेश ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने मात्र 49 गेंदों में 5 चौकों और 9 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। वह 51 गेंदों में 104 रन बनाकर आउट हुए थे, लेकिन इस बीच वह छक्कों के मामले में एक खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

युवराज सिंह को छोड़ा पीछे

दरअसल, वेंकटेश आईपीएल में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में युवराज सिंह को पीछे छोड़ते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वेंकटेश इस मैच में 9 छक्कों के साथ लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच चुके हैं। वहीं युवराज चौथे से पांचवें स्थान पर खिसक गए। युवराज ने आईपीएल के एक मैच में 9 छक्के लगाए थे। अगर बात करें आईपीएल के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज की तो वह मुरली विजय हैं। उन्होंने एक पारी में 11 छक्के लगाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर संजू सैमसन हैं, जिन्होंने एक ही पारी में 10 छक्के लगाए हैं। श्रेयस अय्यर लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। श्रेयस अय्यर ने भी एक पारी में 10 छक्के लगाए।

आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी-
11 - मुरली विजय
10 - संजू सैमसन
10- श्रेयस अय्यर
9 - वेंकटेश अय्यर
9- युवराज सिंह
9- दिनेश कार्तिक
9 - ऋषभ फंत
9- हार्दिक पांड्या
9- संजू सैमसन
9 - रॉबिन अथप्पा
9 - ईशान किशन
9 - रितुराज गायकवाड़


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Recommended News

Related News