IPL 2026 से पहले बड़ा खुलासा: इस खिलाड़ी ने छोड़ी शराब, टीम को ट्रॉफी जिताने की खाई कसम
punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 12:06 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : Yuzvendra Chahal ने IPL 2026 से पहले अपनी लाइफस्टाइल में बड़ा बदलाव करते हुए शराब पूरी तरह छोड़ दी है। उन्होंने खुलासा किया कि पिछले 6 महीनों से उन्होंने शराब को हाथ तक नहीं लगाया है। 35 साल की उम्र में चहल अब अपनी फिटनेस को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं।
एबी डिविलियर्स के सामने किया खुलासा
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज AB de Villiers के शो पर बातचीत करते हुए चहल ने यह बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि एक सीनियर खिलाड़ी होने के नाते वह चाहते हैं कि युवा खिलाड़ी उनसे सीख लें और टीम के लिए 150 प्रतिशत योगदान दे सकें। उनके इस फैसले की डिविलियर्स ने भी जमकर तारीफ की।
पिछले सीजन की हार अब भी चुभती है
Punjab Kings के लिए पिछला सीजन शानदार रहा, लेकिन फाइनल में Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ 6 रन से हार ने टीम को बड़ा झटका दिया। चहल ने माना कि उस मैच में Marco Jansen की कमी टीम को भारी पड़ी।
चोट के बावजूद खेला था फाइनल
चहल ने पहली बार बताया कि पिछले सीजन में वह गंभीर चोट के बावजूद खेल रहे थे। Kolkata Knight Riders के खिलाफ मैच के बाद उनकी पसलियों में फ्रैक्चर हो गया था और बाद में उंगली में भी चोट आई। इसके बावजूद उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल खेला, लेकिन वह अपनी पूरी क्षमता से गेंदबाजी नहीं कर सके।
अब एक ही लक्ष्य—PBKS को बनाना चैंपियन
चहल का अब साफ लक्ष्य है कि वह Punjab Kings को पहला IPL खिताब दिलाएं। उन्होंने कहा कि इस बार वह अपनी फिटनेस और बॉडी का खास ध्यान रखेंगे ताकि पूरे सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें।
IPL इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज
भले ही वह इस समय भारतीय टीम से बाहर हों, लेकिन IPL में चहल का रिकॉर्ड शानदार है। 174 मैचों में 221 विकेट के साथ वह लीग के सबसे सफल गेंदबाज हैं। इस सीजन वह अपने रिकॉर्ड को और बेहतर करने के साथ-साथ टीम को ट्रॉफी दिलाने पर फोकस करेंगे।

