IPL 2023 : विराट कोहली का IPL में छठा शतक, क्रिस गेल की बराबरी पर पहुंचे
punjabkesari.in Friday, May 19, 2023 - 12:02 AM (IST)

खेल डैस्क : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली ने हैदराबाद के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए अहम मुकाबले में शतक जड़कर अपनी टीम को जीत दिला दी। हैदराबाद ने पहले खेलते हुए हेनरिक क्लासेन के शतक की बदौलत 186 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी की ओर से विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को 10 विकेट से जीत दिला दी। यह विराट का आईपीएल में छठा शतक है। उन्होंने क्रिस गेल की बराबरी कर ली है। जोस बटलर के नाम पर भी आईपीएल में पांच शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
आई.पी.एल. में सबसे ज्यादा शतक
6 क्रिस गेल, विराट कोहली
5 जोस बटलर
4 लोकेश राहुल, डेविड वॉर्नर, शेन वॉटसन
3 एबी डीविलियर्स, संजू सैमसन
2 शिखर धवन, क्विटंन डी-कॉक, अजिंक्य रहाणे, ब्रैंडन मैकुलम, वीरेंद्र सहवाग, एडम गिलक्रिस्ट, मुरली विजय, बेन स्टोक्स
सीजन के शतकवीर
101 : शुभमन गिल
124 : यशस्वी जायसवाल
103 : सूर्यकुमार यादव
104 : वैंकटेश अय्यर
103 : प्रभसिमरन सिंह
100 : हैरी ब्रूक
104 : हेनरिक क्लासेन
100 : विराट कोहली
A magnificent CENTURY by Virat Kohli 🔥🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2023
Take a bow, King Kohli!
His SIXTH century in the IPL.#TATAIPL #SRHvRCB pic.twitter.com/gd39A6tp5d
विराट कोहली अब आई.पी.एल. के छह सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने डेविड वॉर्नर की बराबरी की है। विराट ने प्लेयर ऑफ द मैच बनने के कहा कि खेल की भयावहता को देखते हुए यह काफी खास लम्हा है। आज गेंद ग्रिप कर रही थी। फाफ एक अलग स्तर पर दिखे। मेरा हैदराबाद के खिलाफ पिछला रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। मैंने खुद को पहले ही तनाव में डाल लिया था लेकिन अब बाहर कोई क्या कहता है इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं ऐसा कभी नहीं रहा जो इतने फैंसी शॉट खेलता था। अब आईपीएल के बाद टेस्ट क्रिकेट (आ रहा है) है। मुझे अपनी तकनीक पर खरा उतरना होगा।
A chase masterclass 👏🏻👏🏻@imVkohli smashed a scintillating century in a successful run-chase for @RCBTweets and bagged the Player of the Match award 👌🏻👌🏻#TATAIPL | #SRHvRCB pic.twitter.com/Zg6GZD6sUY
— IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2023
मैच की बात की जाए तो हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हेनरिक क्लासेन के शतक की बदौलत 186 रन बनाए थे। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए फाफ डु प्लेसिस के साथ विराट कोहली ने ताबड़तोड़ शुरूआत की। विराट ने शतक लगाया। यह उनके आईपीएल करियर का छठा शतक है। उन्होंने क्रिस गेल की बराबरी कर ली है। वहीं, डुप्लेसिस ने सीजन का आठवां अर्धशतक लगाया। उनके पास ऑरेंज कैप बरकरार है। विराट ने
63 गेंदों पर 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। तो डुप्लेसिस ने 47 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 71 रन बनाए और अपनी टीम को जीत तक ले गए।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

निक्की हेली ने साधा बाइडेन पर निशाना, कहा- राष्ट्रपति ने अमेरिका को बना दिया चीन पर बहुत अधिक निर्भर

Vaman Dwadashi: अपनी झोली खुशियों से भरने के लिए आज करें ये उपाय

Shri Bhuvaneshwari Jayanti: सुखी एवं लंबी उम्र के लिए करें इन मंत्रों का जाप

Anant Chaturdashi: इस मुहूर्त में करें गणपति विसर्जन, सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर