वैभव सूर्यवंशी ने किया खुलासा, IPL में क्रिस गेल के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 07:06 PM (IST)

नई दिल्ली : 15 मार्च को दिल्ली में BCCI के वार्षिक अवॉर्ड समारोह में हर्षा भोगले से बात करने के दौरान वैभव सूर्यवंशी इस बात को लेकर निश्चित थे कि वह क्रिस गेल के 175 रन के उस रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं जो उन्होंने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ बनाया था। गेल ने 66 गेंदों पर 175 रनों की पारी खेली थी जो कि पुरुष टी20 में अभी तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। 

2018 में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ आरोन फिंच द्वारा बनाए गए 172 रन इस सूची में दूसरे स्थान पर है। सूर्यवंशी ने खुद भी 2025 के अंतिम दिनों में एशिया कप राइज़गिं स्टार्स टूर्नामेंट में यूएई के ख़लिाफ़ खेलते हुए इंडिया ए के लिए 144 का अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया थे। जो कि उनके द्वारा खेली गई अब तक 18 टी20 पारियों में तीसरा शतक था। 

आईपीएल के इतिहास में उनके नाम दूसरा सबसे तेज शतक भी है, जो उन्होंने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलते हुए गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 35 गेंदों में जड़ा था। यह दूसरा सबसे तेज शतक है क्योंकि गेल ने अपनी 175 रनों की पारी में शतक मात्र 30 गेंदों पर जड़ दिया था। सूर्यवंशी अभी 15 वर्ष के भी नहीं हुए हैं लेकिन अपने अब तक के छोटे से करियर में ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और वह IPL 2026 से पहले आरआर द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों में से भी एक थे। 

अवॉर्ड समारोह के दौरान उन्होंने जियो हॉटस्टार से बात करते हुए कहा, 'IPL 2026 के लिए सबसे बड़ा लक्ष्य तो टीम के लिए ट्रॉफी जीतना है क्योंकि यह सबसे जरूरी चीज है। क्योंकि अगर टीम ट्रॉफी जीतती है तो इसका मतलब होगा कि मैंने अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम को इसका फायदा मिलेगा। तो यही लक्ष्य है, अपनी टीम को जीत दिलाने में अपना योगदान देना और ट्रॉफी जीतना।' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News