IPL 2024 : गर्मजोशी से मिले हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल, बड़ा मुकाबला होने की उम्मीद

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2024 - 06:21 PM (IST)

खेल डैस्क : गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के मैदान पर रविवार को हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। यह हार्दिक पंड्या के टीम बदलने के बाद उनकी पहली भिड़ंत होगी। इससे पहले प्रशिक्षण के दौरान दोनों पक्षों के खिलाड़ियों को गले मिलते देखा गया। हार्दिक गुजरात टाइटंस को छोड़कर मुंबई इंडियंस में पहुंच गए हैं। गुजरात के साथ हार्दिक का कप्तानी कार्यकाल बेहद शानदार रहा था। वह पहले ही साल गुजरात को टाइटल दिलाने में सफल रहे थे। दूसरे साल वह टीम को लेकर फाइनल में पहुंचे लेकिन वहां उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों मात झेलनी पड़ी थी। गुजरात के साथ सफल कार्यकाल के बावजूद हार्दिक ने मुंबई इंडियंस की राह चुनी। इससे गुजरात के क्रिकेट फैंस थोड़ा निराश दिखे थे।

 


यही नहीं, मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा के फैंस को भी यह नगंवारा गुजरा। क्योंकि मुंबई इंडियंस प्रबंधन ने हार्दिक पांड्या को टीम में फिट करने के लिए रोहित को कप्तानी से हटाया था। कहा गया कि मुंबई भविष्य की ओर देखते हुए युवा नेतृत्व चाहती है। लेकिन रोहित के फैंस इस फैसले से निराश दिखे। इस कारण सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या का खूब विरोध होता देखा गया। कहा गया कि हार्दिक चाहते तो बतौर उपकप्तान अपनी पुरानी फ्रेंजाइची में लौट सकते थे लेकिन उन्होंने जानबूझकर यह शर्त चुनी कि अगर वह वापस आएंगे तो मुंबई का कप्तान बनकर। मजबूरन मुंबई इंडियंस प्रबंधन को इस पर फैसला लेना पड़ा।

 

बहरहाल, अब हार्दिक पांड्या अहमदाबाद के मैदान पर है। यही मैदान जहां पर उन्होंने गुजरात टाइटंस को विजेता बनाया था। इसी मैदान पर रविवार को हार्दिक मुंबई का नेतृत्व करते हुए गुजरात के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे। मुकाबले से एक दिन पहले हार्दिक गुजरात के खिलाड़ियों के साथ खूब घूलते मिलते देखे गए। हार्दिक अपने पूर्व साथी तेवतिया को गर्मजोशी से गले लगाते दिखे। यहीं नहीं, अपनी ऊर्जा के लिए जाने जाने वाले ईशान किशन अपने दोस्त और अब गुजरात के कप्तान शुभमन गिल को गले लगाने के लिए दौड़े।

 

इससे पहले मुंबई इंडियंस (एमआई) के कप्तान हार्दिक पंड्या और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा शुक्रवार से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन से पहले अभ्यास सत्र के दौरान गले मिलते देखा गया था। हार्दिक आईपीएल 2024 में 5 बार के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ट्रॉफी विजेता कप्तान रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस (एमआई) की कप्तानी करने के लिए तैयार है। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News