IPL 2024 : हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस से जुड़े, खिताब जीतने के लिए पूजा कर लिया आशीर्वाद

punjabkesari.in Monday, Mar 11, 2024 - 11:23 PM (IST)

मुंबई (महाराष्ट्र) : स्टार भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इस साल 22 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन से पहले मुंबई इंडियंस (एमआई) कैंप में शामिल हुए। पंड्या 5 बार के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ट्रॉफी विजेता कप्तान रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस (एमआई) की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं। मुंबई इंडियंस (MI) के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में, पंड्या को एमआई ड्रेसिंग रूम में प्रवेश करते और मुख्य कोच मार्क बाउचर के साथ पूजा करते देखा गया।

 

 

पिछले साल नवंबर में हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटंस (जीटी) से अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी में वापस आ गए हैं। स्टार ऑलराउंडर ने जीटी के साथ दो साल बिताए और 2022 में गुजरात को चैम्पियन बनाया और दूसरे साल फाइनल में ले गए। गुजरात के लिए 31 मैचों में पंड्या ने 37.86 की औसत और 133 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 833 रन बनाए, जिसमें छह अर्धशतक शामिल थे। 

 

पंड्या ने 2015-2021 तक एमआई के लिए 92 मैच भी खेले, जिसमें 27.33 की औसत और 153 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 1,476 रन बनाए, जिसमें चार अर्धशतक शामिल है। उन्होंने टीम के लिए 42 विकेट भी लिए। पंड्या ने 5 आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं, जिनमें से 4 एमआई (2015, 2017, 2019, 2020) और जीटी (2022) के साथ हैं। बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 17वां सीज़न 22 मार्च से शुरू होगा, जिसमें गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) आमने सामने होगी।


मुंबई इंडियंस (एमआई) आईपीएल 2024 टीम
रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ, हार्दिक पंड्या (जीटी से ट्रेड), रोमारियो शेफर्ड (एलएसजी से ट्रेड), गेराल्ड कोएत्जी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News