IPL 2025 Eliminator हारी गुजरात टाइटंस, मुंबई अब क्वालिफायर 2 में पंजाब से भिड़ेगी

punjabkesari.in Friday, May 30, 2025 - 11:40 PM (IST)

खेल डैस्क : आईपीएल 2025 खिताब की राह में मुंबई इंडियंस अब पंजाब किंग्स के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्वालिफायर 2 में भिड़ेगी। मुंबई ने मुल्लांपुर के मैदान पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला गया एलिमिनेटर मुकाबला 20 रन से जीत लिया। इस जीत में मुंबई के लिए रोहित शर्मा के 81 तो गेंदबाजों में बोल्ट के दो विकेटों का बड़ा योगदान रहा। पंजाब किंग्स जोकि आरसीबी से क्वालिफायर 1 बुरी तरह से हारी थी, मुंबई को आड़े हाथों लेने के लिए तैयार रहेगी क्योंकि मुंबई लीग मैचों में पंजाब को हरा नहीं पाई है। बहरहाल, मुल्लांपुर में मुंबई की ओर से रोहित शर्मा ने 50 गेंदों पर 81, बेयरस्टो ने 22 गेंदों पर 47, सूर्यकुमार ने 33 तो तिलक वर्मा ने 25 रन बनाकर स्कोर 228 तक पहुंचा दिया। जवाब में खेलने उतरी गुजरात को साई सुदर्शन 49 गेंदों पर 80 तो वाशिंगटन सुंदर 24 गेंदों पर 48 का सहयोग मिला लेकिन टीम लक्ष्य हासिल करने से चूक गई। 

 

अब आगे क्या ? 

मुंबई इंडियंस ने क्वालिफायर 2 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब उनका मुकाबला 1 जून को पंजाब किंग्स से होगा। अहमदाबाद में होने वाला मैच जो टीम जीतेगी वो फाइनल में आरसीबी से टक्कर लेगी। आरसीबी चौथी बार फाइनल में पहुंची है। जबकि मुंबई 7वीं बार तो पंजाब दूसरी बार फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी।
 

 

मुंबई इंडियंस 228/5 (20 ओवर)

रोहित शर्मा ने जॉनी बेयरस्टो के साथ मिलकर मुंबई को तेज शुरूआत दी। जॉनी अलग ही रंग में नजर आए। एलिमिनेटर में मौका मिलते ही उन्होंने इसे भुनाया और 22 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 47 रन बनाकर 7.2 ओवर में ही मुंबई को 84 रन तक पहुंचा दिया। इस दौरान रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर का 47वां अर्धशतक पूरा किया। उनके अब आईपीएल में 300 छक्के भी हो गए हैं। उन्हें सूर्यकुमार यादव का बाखूबी साथ मिला जिन्होंने सुपला शॉट लगाकर दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया। स्कोर 12 ओवर में ही 1 विकेट खोकर 133 रन हो गया। सूर्यकुमार यादव 13वें ओवर में 20 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर आऊट हो गए। तभी तिलक वर्मा ने भी 11 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 25 रनों का योगदान दिया। अंक के ओवरों में हार्दिक पांड्या और नमन धीर के हाथ में गेम थी। नमन धीर 9 रन बनाकर आऊट हुए तो हार्दिक पांड्या ने 20वें ओवर में 3 छक्के लगाकर स्कोर 228 तक पहुंचा दिया।

 

 

यह भी पढ़ें:-  MI vs GT : गेंदबाजों को नहीं 8 टीमों को पछाड़ गए ट्रेंट बोल्ट, बनाया गजब रिकॉर्ड

 

 

यह भी पढ़ें:-  MI vs GT : रोहित शर्मा का धमाका, एलिमिनेटर में 3 बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम

 

 

यह भी पढ़ें:- क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन की हुई सगाई, स्टार बल्लेबाज ने दी कपल को बधाई

 

 

गुजरात टाइटंस :  208/6 (20 ओवर)

गुजरात की शुरूआत खराब रही। क्योंकि पहली ही ओवर में ट्रेंट बोल्ड ने शुभमन गिल को पगबाधा आऊट कर दिया। इस दौरान कुशल मेंडिस ने 10 गेंदों पर 20 रन बनाकर आऊट हो गए। साई सुदर्शन ने एक छोर संभाले रखा और ताबड़तोड़ शॉट लगाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। सुदर्शन के सीजन में 700 से ज्यादा रन हो गए हैं और वह ऑरेंज कैप की रेस में सबसे ऊपर चल रहे हैं। सुदर्शन के साथ मिलकर वाशिंगटन सुंदर ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। दोनों ने 13 ओवर में स्कोर 148 पर ला खड़ा किया। 14वें ओवर वाशिंगटन सुंदर बुमराह की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 24 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। सुदर्शन जोकि सैकड़े की ओर जा रहे थे 16वें ओवर में गलीसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 49 गेंदों पर 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 81 रन बनाए। रुदरफोर्ड ने एक छोर संभाला था लेकिन 19वें ओवर में वह बोल्ट का शिकार हो गए। उन्होंने 15 गेंदों पर 24 रन बनाए। गुजरात को आखिरी ओवर में 24 रनों की जरूरत थी। क्रीज पर राहुल तेवतिया के साथ शाहरुख खान (13) थे। दोनों बड़े शॉट लगाने में सफल नहीं हुए जिससे गुजरात को हार झेलनी पड़ी।


 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News