IPL 2025 Points Table : बेंगलुरु की टॉप चार में वापसी, मुंबई को भी एक स्थान की बढ़त

punjabkesari.in Monday, Apr 21, 2025 - 12:48 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में छठे स्थान पर आ गई है। वहीं रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में जीत दर्ज कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई है। RCB ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। 

मुंबई इंडियंस ने लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए 8 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक हासिल किए हैं और टीम छठे स्थान पर आ गई है। वहीं चेन्नई की स्थिति अब और खराब हो गई है जो 8 में से 2 ही मैच जीत पाई है और 4 अंक के साथ प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। 

RCB की बात करें तो रविवार को मैच से पहले टीम पांचवें स्थान पर थी लेकिन उन्होंने वापसी की और पंजाब को हराया। बेंगलुरु के 8 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक हैं और तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब और लखनऊ सुपर जाइंट्स के भी 8 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट के कारण पंजाब चौथे जबकि लखनऊ पांचवें स्थान पर है। गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के भी 10-10 अंक हैं लेकिन उन्होंने 7 में से पांच मैच जीते हैं। गुजरात नेट रन रेट की वजह से पहले स्थान और दिल्ली दूसरे स्थान पर है। 

ऑरेंज कैप 

निकोल्स पूरन ऑरेंज कैप होल्ड किए हुए हैं। उनके 8 इनिंग्स में 52.57 की औसत और 87 के हाईएस्ट स्कोर के साथ 368 रन हैं जिसमें 4 अर्धशतक भी शामिल हैं। पूरन के पिछले दो मैचों में प्रदर्शन खास नहीं रहा है जिस कारण अब उनकी पर्पल कैप खतरे में हैं। गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन उन्हें टक्कर दे रहे हैं। साई ने 7 इनिंग्स में 365 रन बनाए हैं जिसमें 82 के सर्वश्रेष्ठ के साथ उनका औसत 52.14 है और 4 अर्धशतक लगाए हैं। 

पर्पल कैप 

गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा ने पर्पल कैप होल्ड किए हुए हैं। उन्होंने 7 इनिंग्स में 7.44 की ईकोनॉमी के साथ 14 विकेट्स लेकर नूर अहमद से पर्पल कैप छीनी थी। उनका बेस्ट 41/4 है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News