RCB vs CSK : जडेजा-म्हात्रे की मेहनत बेकार, चेन्नई की 9वीं हार, RCB 2 रन से जीती
punjabkesari.in Saturday, May 03, 2025 - 11:27 PM (IST)

खेल डैस्क : एम चिन्नास्वामी के मैदान पर एक बार फिर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विजय पताका फहराने में सफल रही। आरसीबी ने जब पहले खेलते हुए जैकब, विराट कोहली और रोमारियो शैफर्ड के अर्धशतक की बदौलत 213 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को आयुष म्हात्रे और रविंद्र जडेजा का साथ मिला। म्हात्रे ने 92 रन बनाए तो जडेजा ने 77 रनों का योगदान दिया। मैच का रोमांचक क्षण आखिरी ओवर में आया जब चेन्नई को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। इस ओवर में धोनी आऊट हो गए। लेकिन शिवम दुबे ने छक्का लगाकर मैच रोचक बना दिया। लेकिन आखिरकार उन्हें दो रन से हार झेलनी पड़ी। आरसीबी इसीके साथ प्लेऑफ की सबसे मजबूत दावेदार बन गई है।
अंक तालिका : आरसीबी टॉप पर पहुंची, चेन्नई 9वां मैच हारी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर अंक तालिका में तो पहला स्थान हासिल किया ही साथ ही साथ प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी पक्की कर ली। आरसीबी के अब 11 मैचों में 8 जीत के साथ 16 अंक हो गए हैं। 16 अंक आमतौर पर प्लेऑफ की दावेदारी पक्की कर देती है। आरसीबी ने इस सीजन में सिर्फ गुजरात, दिल्ली और पंजाब से मुकाबले गंवाए हैं। चेन्नई को वह सीजन में दोनों मैच में हराने में कामयाब रही है। वहीं, चेन्नई की बात की जाए तो उन्होंने 11 मैचों में 9वां मुकाबला गंवा दिया है। चेन्नई को इस सीजन में केवल मुंबई और लखनऊ पर ही जीत मिली है। ऐसा लंबे समय बाद हुआ है जब चेन्नई ने सीजन में लगातार पांच मैच गंवाए।
यह भी पढ़ें:- RCB vs CSK : रोमारियो शैफर्ड का 14 गेंदों पर अर्धशतक, धोनी को दे रहे टक्कर
यह भी पढ़ें:- राहुल नहीं, विराट है चिन्नास्वामी के King, बनाए 2 बड़े रिकॉर्ड, विरोधी तो पास भी नहीं
यह भी पढ़ें:- RCB vs CSK : विराट कोहली के 8वीं बार रिकॉर्ड एक सीजन में 500+ रन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : 213/5 (20 ओवर)
बेंगलुरु के मैदान पर फिर से जैकब बैथल के साथ विराट कोहली ने अच्छी ओपनिंग की और पावरप्ले में स्कोर 70 तक पहुंचा दिया। बैथल ने शुरूआती ओवरों में ही खलील अहमद पर अटैक किया तो विराट ने भी पावरप्ले में ही 3 छक्के लगाए। विराट बेंगलुरु के मैदान पर 152 छक्के लगा चुके हैं। आरसीबी ने पहला विकेट 10वें ओवर में गंवाया जब जैकब 33 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 55 रन बनाकर आऊट हो गए। मथिशा पथिराना ने उनकी विकेट ली। 12वें ओवर में विराट भी 33 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। उनके पास ऑरेंज कैप भी आ गई है। विराट के आऊट होने के बाद देवदत्त 17, रजत पाटीदार 11 तो जितेश शर्मा 7 रन ही बना पाए जिससे रन गति थम गई। लेकिन शेफर्ड ने इसके बाद कुछ बड़े शॉट लगाए। शेफर्ड ने खलील अहमद के एक ओवर में 33 रन बनाए। आखिरी ओवर में उन्होंने पथिराना को भी निशाना बनाया और ताबड़तोड़ शॉट लगाते हुए 14 गेंदों पर 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए और स्कोर 5 विकेट पर 213 तक पहुंचा दिया।
चेन्नई सुपर किंग्स : 211-5 (20 ओवर)
आरसीबी की तरह ही चेन्नई के ओपनर्स ने भी आक्रमक रुख अपनाए रखा। 5वें ओवर में शेख रशीद 11 गेंदों पर 14 रन बनाकर आऊट हुए लेकिन आयुष म्हात्रे ने ताबड़तोड़ शॉट लगाने जारी रखे। इस बीच सेम कुरेन जरूर 5 रन बनाकर आऊट हो गए लेकिन म्हात्रे ने जडेजा के साथ मिलकर रन गति को रुकने नहीं दिया। दोनों ने 13 ओवर में टीम का स्कोर 140 रन पर ला खड़ा किया। म्हात्रे शतक से चूक गए। उन्होंने 48 गेंदों पर 9 चौके और 5 छक्कों की मदद से 94 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने भी इस दौरान अपना अर्धशतक पूरा किया। उनकी स्ट्राइक रेट शानदार रही। म्हात्रे जब आऊट हुए तो अगली ही गेंद पर देवाल्ड ब्रेविस पगबाधा हो गए। वह डीआरएस लेना चाहते थे लेकिन इसके लिए निर्धारित 15 सैकेंड का समय चूक गए। जडेजा ने हार नहीं मानी। उनके चार कैच छूटे लेकिन उन्होंने रन गति रुकने नहीं दी। धोनी ने उनका भरपूर सहयोग किया। आखिर ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। जडेजा ने हार नहीं मानी। उनके चार कैच छूटे लेकिन उन्होंने रन गति रुकने नहीं दी। धोनी ने उनका भरपूर सहयोग किया। आखिर ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। इसमें धोनी आऊट हो गए। शिवम दुबे ने छक्का लगाया लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए।
नतीजा : आरसीबी 2 रन से जीती।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, यश दयाल
चेन्नई सुपर किंग्स : शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, दीपक हुडा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मथीशा पथिराना