IPL 2025 : चिन्नास्वामी में पंजाब किंग्स ने RCB को 5 विकेट से हराया

punjabkesari.in Saturday, Apr 19, 2025 - 12:17 AM (IST)

खेल डैस्क : एम चिन्नास्वामी मैदान पर बारिश से बाधित मुकाबले में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेट से हरा दिया। बारिश के कारण मैच 14-14 ओवर का कर दिया गया था। आरसीबी पहले खेलते हुए एक समय 63 रन पर ही 9 विकेट गंवा चुकी थी। तभी टिम डेविड का बल्ला चला। डेविड ने 26 गेंदों पर 50 रन बनाए और स्कोर 95 तक पहुंचा दिया। जवाब में खेलने उतरी पंजाब के लिए प्रियांश 16, प्रभसिमरन 13 तो कप्तान श्रेयस जब 7  रन बनाकर आऊट हो गए तो नेहल वडेहरा ने एक छोर संभाला और ताबड़तोड़ शॉट लगाते हुए पंजाब किंग्स को पांच विकेट से जीत दिला दी। नेहल ने 19 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 33 तो स्टोइनिस ने 2 गेंदों पर 7 रन बनाए।
 

 

अंक तालिका : पंजाब टॉप पोजीशनों पर

पंजाब किंग्स ने सीजन में अपना शानदार जीत का क्रम जारी रखते हुए टॉप पोजीशनों में जगह बना ली है। पंजाब ने अब 7 मैचों में 5 जीत दर्ज कर ली है। पंजाब ने सिर्फ राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद से मुकाबला गंवाया था। वह गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकता नाइट राइडर्स और अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हरा चुकी है। वहीं, आरसीबी की यह 7 मैचों में तीसरी हार है। वह कोलकाता, चेन्नई, मुंबई और राजस्थान के खिलाफ मुकाबले जीत चुके हैं जबकि गुजरात, दिल्ली और अब पंजाब के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
 


 

यह भी पढ़ें : -   रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 7वीं बार 100 से कम स्कोर पर निपटी

 

 

यह भी पढ़ें : - IPL 2025 : मुंबई एयरपोर्ट पर लगी MI के इन 4 बड़े खिलाड़ियों की प्रतिमा

 

 

यह भी पढ़ें : - केएल राहुल ने जन्मदिन पर दिखाई बेटी की पहली झलक, ये रखा नाम

 

 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : 95/9 (14 ओवर)

फिलिप सॉल्ट (4) ने पहली गेंद पर चौका लगाकर अच्छी शुरूआत दी लेकिन अर्शदीप सिंह की इसी ओवर की चौथी गेंद पर वह जोश इंग्लिस के हाथों लपके गए। अर्शदीप यही नहीं रुके। वह जब तीसरा ओवर फेंकने आए तो उन्होंने विराट कोहली (1) का भी विकेट निकाल दिया। लियाम लिविंगस्टन ने 6 गेंदों पर 4 रन बनाए। वह जेवियर का शिकार हुए। छठे ओवर में 7 गेंदों पर 2 रन बनाकर जितेश शर्मा आऊट हो गए। युजी चहल ने रजत पाटीदार का विकेट निकाला जोकि आरसीबी के लिए बड़ा झटका था। मनोज भंडागे अपना पहला आईपीएल मुकाबला खेल रहे थे। वह एक रन बनाकर मार्को येन्सन की गेंद पर आऊट हो गए। भुवनेश्वर कुमार ने 13 गेंदों पर 8 रनों का योगदान दिया। उन्हें हरप्रीत बराड़ ने आऊट किया। बराड़ ने अगली गेंद पर यश दायल को भी आऊट कर दिया। टिम डेविड अड़े रहे। उन्होंने आखिरी 3 ओवरों में 3 छक्के लगाकर स्कोर 95 तक पहुंचा दिया। डेविड ने 26 गेंदों पर 50 रन बनाए।

 

पंजाब किंग्स : 98-5 (12.1 ओवर)

प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब किंग्स को बढ़िया शुरूआत देने की कोशिश की। लेकिन तीसरे ओवर में प्रभसिमरन 9 गेंदों पर 13 रन बनाकर आऊट हो गए। प्रियांश ने 11 गेंदों पर 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आऊट हो गए। श्रेयस ने स्कोर आगे बढ़ाया लेकिन 8वें ओवर में जोश हेजलवुड ने गेंद पकड़ी और पहले श्रेयस अय्यर तो बाद में जोश इंग्लिस को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इससे पंजाब का स्कोर 8 ओवर में 52 रन पर 4 विकेट हो गया। इसके बाद नेहल वडेहरा ने एक छोर संभाला और ताबड़तोड़ शॉट लगाए। उन्होंने सुयश शर्मा को निशाना बनाया। शशांक सिंह एक ही रन बना पाए। ऐसे में नेहल पंजाब के काम आए। उन्होंने 19 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 33 तो स्टोइनिस ने 2 गेंदों पर 7 रन बनाकर पंजाब को जीत दिला दी। 
 



RCB vs PBKS, Shreyas Iyer, Virat kohli, Punjab Kings, Royal challenger bangalore, IPL 2025, आरसीबी बनाम पीबीकेएस, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर बैंगलोर, आईपीएल 2025

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स : प्रियांश आर्य, नेहल वढेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News